
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बी० आर० बी० कॉलेज ईकाई अपने 15 सूत्री मांगो के समर्थन के कलमबन्द आन्दोलन पर है | गुरुवार को आन्दोलन के दूसरे दिन कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य कक्ष पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हर माह समय पर करें वेतन भुगतान :
संघ के अध्यक्ष गोपाल प्रसाद भगत कि अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगो को प्रमुखता से उठाया। इनके मुख्य मांगो में, पूर्व से प्रोन्नति पा चुके कर्मियों का वेतन निर्धारण, बकाया वेतन भुगतान सुनिश्चित कराना, चतुर्थ वर्गीय के कर्मियों का सातवें वेतन के वेतनान्तर का लाभ देना, व सेवानिवृत एवं कार्यरत कर्मियों के बकाया मँहगाई भत्ते का अविलम्ब भुगतान शामिल है। इस दौरान वक्ताओं ने हर माह समय पर वेतन भुगतान करने की मांग भी की।
20 मई को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन :
अपने संबोधन में, सचिव आशुतोष चन्द्रमौलि ने बताया कि, “यह आन्दोलन पूर्व से निर्धारित है। विश्वविद्यालय मुख्यालय पर सामूहिक आवकाश पर रहते हुए सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी 20 मई 2026 को विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करेंगे |”
उपस्थिति :
मौके पर देशबंधु, राजा कुमार, छोटन कुमार पाठक, कल्याण कुमार सिंह, अभिषेक आनंद, सुदामा देवी, संजय कुमार आदि ने आन्दोलन को संबोधित किया