
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। अगले कुछ दिनों में मौसम के तल्ख तेवर से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। तात्पर्यतः प्रचंड गर्मी, तेज आंधी व बारिश से राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वार जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 10 मई के बीच उत्तर बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
हल्की से मध्यम वर्षा :
इस दौरान आसमान में हल्के से मध्यम गरज वाले बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
हवा:
पूर्वानुमान के अनुसार बारिश के दौरान तेज हवा भी चल सकती है, जिसकी गति 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है।
तापमान :
तापमान की बात करें तो इस अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
आर्द्रता:
वहीं, सुबह के समय आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।
रहें सतर्क :
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि, “वे मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं तथा तेज हवा और बारिश के दौरान सतर्क रहें।”