
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। 1/12 बीआर बीएन एनसीसी, समस्तीपुर में रैंक सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया।
नेतृत्व क्षमता के आधार पर प्रदान की गई नई रैंक :
मंगलवार को आयोजित इस समारोह में प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि, एनसीसी लेफ्टिनेंट डॉ राहुल मनहर, नायब सूबेदार मनीष कुमार, नायब सूबेदार संजीव कुमार एवं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल साहिल कोचर की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित कैडेट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कौशल, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के आधार पर नई रैंक प्रदान की गई।
कैडेट्स को मिली नई जिम्मेदारी :
समारोह के दौरान चयनित कैडेट्स को निम्नलिखित रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया—
सीनियर अंडर ऑफिसर — रजनीश कामत
अंडर ऑफिसर — आदित्य कर्ण
अंडर ऑफिसर — सचिन सुमन कुमार
कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट — धीरज कुमार
एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं :
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों ने सभी रैंक धारक कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “एनसीसी केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, जो युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना विकसित करता है।”
एनसीसी के आदर्शों का करें पालन :
समारोह में बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और गर्व का माहौल बना रहा। अंत में सभी कैडेट्स को भविष्य में भी एनसीसी के आदर्शों का पालन करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया।