ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड स्थित ओईनी में गुरुवार को जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र ने जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग की अपील : इस दौरान दीपा जीविका समूह की महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह मुक्त समाज बनाने में सहयोग का आह्वान किया गया। बाल अधिकारों की रक्षा : इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि, समाज दो दुश्मन बाल मजदूरी और…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। प्रखंड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में 8वें पोषण पखवाड़ा के तहत एक भव्य पोषण मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक जानकारी साझा करना था। उद्घाटन : कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा ने विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के साथ फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि थे मौजूद : इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) पुनीता कुमारी, प्रखंड विकास…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर ने बुधवार को सरायरंजन प्रखंड के अख्तियारपुर स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आने वाले अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम हेतु एक व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। उद्देश्य : महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर तथा जिला प्रशासन, समस्तीपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में बाल विवाह जैसी कुरीति के खिलाफ जागरूकता फैलाना एवं बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत करना था। दी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “हम महात्मा गांधी और बाबा साहेब का फोटो सिर्फ दिखाने केलिए नहीं लगाते हैं, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण भी करते हैं। डॉ. अंबेडकर ने शिक्षा को विकास का आधार बताया था। हमारे नेता प्रशांत किशोर ‘बदलाव और विकास का रस्ता घर–घर स्कूल का बस्ता’ नारा देकर डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों के अनुरूप ही बिहार में बदलाव केलिए उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की बात करते हैं।“ मंगलवार को शहर के हरपुर एलौथ स्थित जनसुराज जिला कार्यालय में आयोजित भारत रत्न डॉ अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 संथालपरगना। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद की इकाई ‘संथाल परगना मित्र मंडल’ के तत्वावधान में मंगलवार को विषुव संक्रांति के अवसर पर अपना 16वाँ स्थापना दिवस ऑनलाइन कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। जूर शीतल व पर्यावरण संरक्षण : कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश मिश्र, देवघर ने की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार चौधरी, जमशेदपुर ने ‘जूर शीतल’ तथा पर्यावरण संरक्षण के परस्पर संबंध और महत्व पर विचार व्यक्त किए। धनबाद से आशा मिश्रा एवं आसनसोल से पूनम झा ने नववर्ष पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। आपसी संवाद में मैथिली का करें प्रयोग : झारखंड…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से एफसीएम इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन देकर की गई। माँ एवं शिशु के जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण : इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश कुमार ने बताया कि जब हीमोग्लोबिन का स्तर 7 ग्राम से कम हो जाता है, तो इसे गंभीर एनीमिया की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसी स्थिति में प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 रोसड़ा। “गांधी के हत्यारों को देश भक्त बताने और साबित करने वालों की सरकार में गांधी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना न पहली है न आश्चर्य जनक है। ऐसे में प्रतिमा स्थल पर तोड़फोड़ की घटना पर प्रशासन की स्तब्धकारी खामोशी भी अनपेक्षित नहीं है।” समस्तीपुर के पुर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने मंगलवार को रोसड़ा स्थित गांधी चौक पर आयोजित प्रतिरोध सभा के दौरान संवाददाता से उक्त बातें कही। एनडीए का दोहरा चरित्र हुआ उजागर : श्री शाहीन ने कहा कि, “इस घटना से भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर हुआ है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “शादी-विवाह के अवसरों के चलते गैस सिलेंडर की मांग में वृद्धि हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त गैस सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करें।” आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुगम एवं समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरक एजेंसियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। न हो उपभोक्ताओं को असुविधा : बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान समय में ऐसे में सभी गैस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े देश और राज्य की भविष्य की योजनाओं और विकास नीतियों के निर्धारण में आधार स्तंभ की भूमिका निभाते हैं।” भारत की जनगणना 2027′ : डीएम ने किया प्रशिक्षण का शुभारम्भ : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को सदर प्रखंड मुख्यालय में संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर भारत की जनगणना 2027′ के सफल संचालन हेतु प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ करते हुए उक्त बातें कही। न हो किसी भी प्रकार की त्रुटि :…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की विचारधारा से मानवता को मजबूती मिली। उनका विचार था कि पूजो नहीं, पढ़ो। पढ़ने से ही आपका वास्तविक विकास हो सकता है।” शहर के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में भारतरत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती की पूर्व संध्या पर ‘आयोजित एक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि भूषण कुमार शशि ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। आधुनिक भारत के शिल्पी, दलितों व वंचितों के मसीहा : अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि, उनका सम्पूर्ण जीवन…