ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के खानपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के उद्देश्य से एफसीएम इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। इस पहल की शुरुआत गर्भवती महिलाओं को इंजेक्शन देकर की गई।
माँ एवं शिशु के जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण :
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राणा नितेश कुमार ने बताया कि जब हीमोग्लोबिन का स्तर 7 ग्राम से कम हो जाता है, तो इसे गंभीर एनीमिया की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसी स्थिति में प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए मातृ मृत्यु दर को शून्य करने और माँ एवं शिशु के जीवन की रक्षा के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
साइड इफेक्ट :
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राणा नितेश कुमार सिंह, ग्रेड-ए वार्ड सिस्टर पुष्पा कुमारी तथा सिस्टर इंचार्ज श्रीमती जूही कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार इस इंजेक्शन का अब तक कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। आगे चलकर हाई-रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें भी यह इंजेक्शन दिया जाएगा।