ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान रात्रि के समय संचालित किया गया, ताकि रात्रिकालीन यातायात में होने वाली अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध हुई कार्रवाई : अभियान के दौरान वाहन चालकों की सघन जांच की गई, जिसमें हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात एवं नशे की हालत में वाहन चलाने जैसे मामलों पर विशेष ध्यान…
Author: Dr. Sanjay Kumar
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान से जुड़ी ‘टीम शहनाई’ ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। “हमारा उद्देश्य और लक्ष्य जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग कर उनके अरमानों को आकार देना है। विशेष रूप से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता, असहाय लोगों को कपड़े, भोजन और दवाइयां उपलब्ध कराते हुए उनके मायूस चेहरे पर मुस्कान लौटाना हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।” रविवार को स्थानीय गोल्डन पब्लिक स्कूल परिसर में टीम शहनाई द्वारा आयोजित सहयोगी सम्मान समारोह के दौरान टीम के संयोजक नीरज कुमार मिश्रा ने उक्त बातें कही। आभार प्रकट करने के लायक शब्द नहीं : उन्होंने कहा कि,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। प्रखंड के बिरौली स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा संचालित बीज उत्पादन कार्यक्रम के तहत शनिवार को विश्व विद्यालय के निदेशक (बीज) डॉ. डी. के. राय ने बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। गरमा फसलों के बीज उत्पादन कार्य की समीक्षा : इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रहे विभिन्न बीज उत्पादन कार्यक्रमों का विस्तृत अवलोकन किया। साथ ही मुख्य रूप से गेहूं, मसूर, अरहर एवं मूंग जैसी गरमा फसलों के बीज उत्पादन कार्य की समीक्षा की। गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने केलिए केंद्र लगातार प्रयासरत : इस अवसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शनिवार को समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी रौशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के प्रथम चरण डिजिटल हाउस होल्ड सर्वे को लेकर विभिन्न मीडिया कर्मियों व मीडिया संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रगणक करेंगे दर्ज जानकारी की पुष्टि : इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने बताया कि, “दो चरणों में आयोजित जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण डिजिटल हाउस होल्ड सर्वे में परिवार के मुखिया द्वारा जानकारी दर्ज की जानी है। इसके तहत आगामी 1 मई तक सभी नागरिकों को मोबाइल एप के माध्यम से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आंखें है तो दुनिया की तमाम खूबसूरती जीवंत हैं, रंगों का अस्तित्व कायम है। आंखें ईश्वर द्वारा प्रदत्त अनमोल उपहार हैं। डिजीटल युग में इनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।” देखभाल और नियमित जांच बहुत जरूरी : सिटी सेंट्रल स्कूल, भूईंधारा, समस्तीपुर में आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का उद्घाटन करते हुए सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, डिजीटल इंडिया के शोर में आंखों की समस्यायें बढ़ रही हैं। इसलिए इनकी देखभाल और इसकी नियमित जांच बहुत जरूरी है। उद्घाटन : बताते चलें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। जिसमें अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान तैयार किया गया है । बाल विवाह रोकने की रणनीति तैयार : इसी क्रम में 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में “प्रयास” संस्था के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें अक्षय तृतीया के मौके पर संभावित बाल विवाह रोकने की रणनीति तैयार की गई। बाल विवाह के विरुद्ध तेज करें अभियान : बैठक में जिला समन्वयक नीतू जोसेफ समेत कई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में अब जमीन विवाद सिर्फ विवाद नहीं रहा, यह खुलेआम मौत का खेल बन चुका है। छोटी-मोटी कहासुनी और झड़प, जो कभी पंचायत या बातचीत से सुलझ जाती थी, आज सीधे लाठी-डंडे और हत्या तक पहुंच रही है। सवाल यह है कि आखिर प्रशासन कर क्या रहा है? लंबित “न्याय” बन रहा हिंसक झड़प : हर सप्ताह जनता दरबार लगते हैं। कागजों पर समाधान की लंबी-लंबी बातें होती हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि, लोग न्याय के लिए अंचल और थाना के बीच भटक कर थक चुके हैं। नतीजा अब वे खुद…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जनगणना 2027 के तहत समस्तीपुर में शुक्रवार को ‘स्व-जनगणना’ अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। डिजिटल स्व जनगणना का शंखनाद : तत्पश्चात स्वयं लैपटॉप के माध्यम से स्व-जनगणना प्रक्रिया में का शुभारंभ करते हुए अपना विवरण दर्ज किया और जनगणना एप में पूछे गए सभी 33 प्रश्नों का उत्तर दर्ज कर सबमिट किया कर लोगों को डिजिटल स्व जनगणना का शंखनाद किया। प्रक्रिया बनेगी अधिक सरल, तेज और पारदर्शी : इस क्रम में श्री कुशवाहा ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड में दिनांक 13 अप्रैल 2026 से जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रखंड के दो केंद्रों पर कुल पाँच बैचों में आयोजित किया जा रहा है। व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा : गुरुवार को जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, एवं अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कल्याणपुर प्रखंड में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्था एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा लिया। शत-प्रतिशत सटीकता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक : इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। 23वाँ समस्तीपुर जिला स्कूल ओपन एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का गुरुवार को भव्य समारोह पूर्वक शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर चैम्पियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। भाईचारे और खेल भावना का सुंदर समन्वय : इस चैंपियनशिप में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अलग-अलग एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिससे पूरे आयोजन में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ भाईचारे और खेल भावना का सुंदर समन्वय देखने को मिला। खेल मानव जीवन का महत्वपूर्ण आधार : समारोह को संबोधित करते…