
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। ब्लड फ़ोर्स टीम के तत्वावधान में 29वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 19 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
टीम ब्लड फ़ोर्स का संकल्प :
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। बताते चलें कि, ब्लड फ़ोर्स टीम का संकल्प है –
“आओ मिलकर करें एक ऐसे युग का निर्माण
जहां रक्त की कमी से न जाए किसी की जान।”
शिविर में शामिल रक्तवीर :
इस शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से चंदन कुमार रॉय, गिरीश कुमार दुआ, अक्षय कुमार केशरी, शारीक़ रहमान, मो. आफताब अली, शिव शंकर कुशवाहा, राम सुरेश पाठक, हेमंत कुमार मंडल, कन्हैया कुमार, आलोक कुमार, पुनीत कटारिया, विजय कुमार, चंदन कुमार, कृष्ण कुमार देव, दीपक कुमार, अतुल कुमार, रोहित कुमार कुल 19 लोग शामिल थे।
उद्घाटन व सम्मान :
इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉक्टर डॉ. डी. के. शर्मा सारिक रहमान लवली, कुंदन कुमार रॉय, किशन लाला एवं शिव शंकर कुशवाहा आदि ने फीता काट कर रक्त दान शिविर का शुभारंभ किया। इस क्रम में सभी रक्तदाताओं को उपहार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सक्रिय उपस्थिति :
मौके पर समस्तीपुर ब्लड बैंक, मोहनपुर के डॉक्टर सुजैन कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार,भीगुलशन कुमार, शुभम कुमार, विवेक आनंद, साधना कुमारी, ब्लड फ़ोर्स टीम के बोर्ड एवं कोर सदस्य—नीतीश बरनवाल, रविन्द्र खत्री, राहुल श्रीवास्तव, किशन केशरी, रौशन कुमार, सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
आभार :
अंत में, ब्लड फ़ोर्स टीम परिवार ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।