
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। महापौर अनिता राम, ने गोला रोड क्षेत्र में नाला उड़ाही कार्य में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों एवं अधिकारियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है।
कार्य नहीं हुआ पूरा :
रविवार को सागरमल मॉल उद्घाटन कार्यक्रम से लौटने के दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर को नाला उड़ाही नहीं होने की शिकायत की। इसके बाद महापौर ने तुरंत मामले की जांच कर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा। जांच में पाया गया कि, नगर निगम द्वारा नाला उड़ाही के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन कार्य पूरा नहीं किया गया।
काम पूरा होने तक वेतन रोकने का दिया आदेश :
महापौर ने कार्य पूरा होने तक संबंधित कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया। इस कार्रवाई की जद में आने वालों में नगर प्रबंधक आशुतोष मिश्रा, स्वच्छता पदाधिकारी विवेक कुमार, कनीय अभियंता गुलाम खैबर, सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, सफाई निरीक्षक, मो. अलीशेर, विपिन मिश्रा, एम टी एम, पवन कुमार एम टी एस, मो. हाफिज जमादार, बदरे आलम जमादार दिलीप राम जमादार शामिल हैं।
समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी शीर्ष प्राथमिकता :
महापौर श्रीमती राम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई और जलनिकासी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।
उपस्थिति :
इस अवसर पर सशक्त स्थायी समिति सदस्य सुजय कुमार, धीरज कुमार शर्मा, गौतम कुमार वार्ड पार्षद अभिषेक कुमार, शिप्रा कुमारी, सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित
थे।