
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही खाद्यान्न की सही माप एवं वितरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो, इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।”
लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं :
गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक सख्त दिखे अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उक्त बातें कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि, “आम जनता को ससमय व सही तौल में गुणवत्ता पूर्ण खाद्यान्न वितरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिकायत, लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।”
जनहित को दें सर्वोच्च प्राथमिकता :
बैठक में उन्होंने खाद्यान्न भंडारण, परिवहन एवं वितरण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।
खाद्यान्न उठाव में लाएं तेजी :
बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने जनवितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए खाद्यान्न उठाव में तेजी लाने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने का निर्देश दिया।
उपस्थिति :
मौके पर अनुमंडल के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी व गोदाम प्रबंधक एवं परिवहन अभिकर्ता उपस्थित रहे।