
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषयक सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ भव्य समारोह पूर्वक समापन किया गया।
एसडीआरएफ ने किया प्रशिक्षित :
गौरतलब है कि, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना द्वारा प्रायोजित यह सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16.05.2026 से 22.05.2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के लिए आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत 200 प्रशिक्षुओं को राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा प्रशिक्षित किया गया।
इमरजेंसी रिस्पांस किट का वितरण :
इस दौरान इमरजेंसी रिस्पांस किट का वितरण भी किया गया। इस किट में लाइफ जैकेट, टॉर्च ,सेफ्टी ग्लव्स, पॉकेट नाइफ, फर्स्ट एड किट, गैस लाइटर ,विसल, वॉटर बॉटल ,मच्छरदानी, रेनकोट गमबोट्स ,सेफ्टी हेलमेट, मल्टीपरपज नायलॉन रोप, स्पोर्ट्स शूज, यूनिफॉर्म, ट्रैकसूट और बैग शामिल है। तत्पश्चात सभी को परिचय पत्र प्रदान किया गया।
समकालीन समय में युवाओं की भूमिका :
बौद्धिक सत्र में रिसोर्स पर्सन, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना से पधारे, डॉ. प्रियव्रत मंडल ने सभी प्रशिक्षुओं को एनएसएस की गतिविधियों एवं समकालीन समय में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया।
पूरे राज्य को मिलेगा फायदा :
तीसरे एवं समापन सत्र में मुख्य अतिथि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना के वरीय सलाहकार जीवन कुमार ने कहा कि, “मुंगेर विश्वविद्यालय ने दूसरी बार एनएसएस का मेगा इवेंट आयोजित किया है। जिसमें 400 एनएसएस स्वयंसेवकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया। मुंगेर विश्वविद्यालय के इस अनुभव का पूरे राज्य को फायदा मिलेगा।”
युवा आपदा मित्र आएंगे समाज के काम :
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि, “सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आने वाले दिनों में मुंगेर विश्वविद्यालय में ऐसे दो और कैंप कराए जाएंगे और इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षित युवा आपदा मित्र समाज के काम आएंगे।”
समापन :
विशिष्ट अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने विस्तार से कैंप की गतिविधियों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया। अंत में सभी 200 प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किया गया राष्ट्रगान और ग्रुप फोटो के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
12 प्रतिभागी पुरस्कृत :
मंच संचालन डॉ चंदन कुमार ने, जबकि कार्यक्रम का संयोजन मुनींद्र कुमार सिंह ने किया। कैंप के मूल्यांकन के बाद चयनित 12 विजेताओं में अमन कुमार, अमृता कुमारी, कशक कुमारी, ईशा सिंह, भारती कुमारी, संजना कुमारी, इशिका सिंह, भारती कुमारी, सौरभ विश्वकर्मा, सोनाली कुमारी, श्रुति कुमारी, अंजली शर्मा शामिल हैं। जिन्हें पुरस्कृत किया गया।
मार्गदर्शन और मॉनिटरिंग :
कुलपति, व प्राचार्य प्रो. (डॉ.) बिजेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न इस युवा आपदा प्रशिक्षण शिविर का मॉनिटरिंग कुलसचिव ने किया। प्रशिक्षक आपदा मित्र मो. मुस्तकीम अंसारी ने डॉक्यूमेंटेशन किया। वहीं प्रत्येक दिन की गतिविधियों का वरीय सलाहकार अशोक कुमार शर्मा ने मॉनिटरिंग किया।
सफलता में योगदान :
कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कर्मी सौरभ शांडिल्य, सुशांत, सपनी, मृत्युंजय, अंशु प्रिया के साथ डॉ संजय मांझी, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ राजकिशोर प्रसाद, डॉ सुदिप्ता मंडल, डॉ विपिन कुमार, डॉ ईना बहन ने अहम भूमिका निभाई।
दी बधाई :
कार्यक्रम समन्वयक ने धन्यवाद ज्ञापन किया। विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों और लखीसराय एवं जमुई जिला के प्राचार्य ने इस कैंप के सफलता पर बधाई दी।