ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कर्पूरीग्राम। मुश्किल दिनों में अपनी समस्या अपनी नोडल शिक्षिकाओं, मां, भाभी, अथवा बड़ी बहनों से नि:संकोच साझा करें। ताकि समय पर उचित मार्गदर्शन और समाधान प्राप्त हो सके। जागरूकता सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम : बालिका स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर छात्राओं को अपने के बड़ों के साथ या शिक्षिकाओं से खुल कर बात करने केलिए प्रेरित करते हुए स्टेट ट्रेनर सुभीत कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। इस दौरान छात्राओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि, “माहवारी से जुड़े विषयों पर झिझक या शर्म मानसिक तनाव एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकती…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में एक माह तक टाल मटोल करना थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। इस मामले में आरक्षी निरीक्षक अकमल खुर्शीद को समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है। रोसड़ा अंचल आरक्षी निरीक्षक को प्रभार : पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुष्कर्म मामले में पीड़िता की शिकायत पर रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने मामले की जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंपी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। उनकी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. बशीर बद्र के जाने से उर्दू साहित्य के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत हो गया है। इसके साथ ही मर्मस्पर्शी गीतों व गज़लों का एक युग खत्म हो गया। उजियारपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उक्त बातें कही। आम लोगों के दिलों तक पहुंची उनकी गजलें : उन्होंने कहा कि बशीर बद्र ने अपनी शायरी में कठिन फारसी शब्दों के बजाय आम बोलचाल की सरल और भावनात्मक भाषा को प्रमुखता दी। जिससे उनकी गजलें सीधे आम लोगों के दिलों तक पहुंचीं। शोक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “यह परियोजना शहरवासियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा इसके पूर्ण होने से यातायात व्यवस्था में काफी सुधार आएगा। इसलिए कार्य में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।” जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को शहर के भोला टॉकीज के समीप निर्माणाधीन रेल उपरिगामी पुल (आरओबी) का निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका पूरा ध्यान रखा जाए। तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य करें पूर्ण : इस दौरान डीएम ने आरओबी निर्माण कार्य की प्रगति, आमजन के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर (एनएसबी)। “रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हो रही है, जबकि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है और उत्पादन भी सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक होता है।” सबसे बड़ी चुनौती : प्रखंड के गढ़सिसई पंचायत स्थित कारी सिंह उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित एक किसान गोष्ठी के दौरान प्रखंड उद्यान पदाधिकारी विशाल कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, ”बेतहाशा बढ़ती आबादी, घटती कृषि योग्य भूमि और शक्ति हीन हो रही मिट्टी के बीच मृदा संरक्षण के साथ–साथ पोषण एवं उच्च गुणवत्ता पूर्ण अधिकतम पैदावार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के ताजपुर रोड में चल रहे आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर मिली जनशिकायतों के बाद बुधवार को नगर निगम के नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने निर्माण स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार : इस दौरान प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर-1 की बदहाल स्थिति देख बिफरे नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “जन सुविधा की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाईप लाइन और क्षतिग्रस्त सड़क का तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करें।” स्थानीय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। यह कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा : जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बुधवार को जिला सैनिक कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, इस कार्यालय के खुल जाने से पेंशन आदि योजनाओं के लाभ के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उद्घाटन : बताते चलें कि, जिले में भूतपूर्व सैनिकों,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। 2020 से पहले के भी सभी डिग्रियों को क्रमबद्ध ढंग से अपलोड करें। साथ ही, विश्वविद्यालय में शिक्षक एवं छात्र अनुपात को ठीक करने केलिए शिक्षकों की बहाली तथा भौतिक संरचना बढ़ाने का निर्देश दिया। ताकि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके। पीपी प्रेजेंटेशन को सराहा : बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत) ने मंगलवार को लोक भवन, पटना में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के पीपीटी प्रेजेंटेशन की सराहना करते हुए उक्त बातें कही। नैक मूल्यांकन–3 में बी प्लस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कुलपति के आवासीय सभाकक्ष में सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई। चलाए जाएंगे पांच तरह के कोर्स : इस अवसर पर सर्वप्रथम कुलपति ने सदस्यों का स्वागत करते हुए स्नातकोत्तर कक्षा में एडमिशन से संबंधित पोर्टल का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान कुलपति ने बताया कि, “बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में “खेल निदेशालय” स्थापित करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय है, जिसके अंतर्गत पांच तरह के कोर्स चलाए जाएंगे।” 15 वर्षों का अनुभव अनिवार्य : उन्होंने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले 5 दिनों की अवधि में आंधी एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। अतः फसलों में कीटनाशक अथवा उर्वरकों का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने आगामी मौसम के आलोक में किसान भाईयों के लिए एहतियात बरतने की सलाह देते हुए उक्त बातें कही है। तना छेदक कीट से बचाव हेतु करें निगरानी : सुझाव में वैज्ञानिकों ने कहा है कि, रबी मक्का की कटाई एवं भण्डारण के कार्य को प्राथमिकता देकर करें। हलाकि पूर्वानुमानित अवधि में वर्षा…