ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्रायोजित एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय, चकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ। कुलसचिव ने कहा : इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलसचिव डाॅ. राय ने कहा कि “एनएसएस का मूल मंत्र ‘नाट मी बट यू’ है। अद्भुत होगा वह पल जब, अगले सात दिनो में स्वयंसेवक विभिन्न गांवों में जाकर स्वच्छता, साक्षरता स्वास्थ्य व पर्यावरण जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाते हुए अपने मूल मंत्र को साकार करेंगे। निश्चित तौर पर…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “रति रंजन प्रसाद मेमोरियल अवार्ड” से सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र : इस अवसर पर होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के प्रिंसिपल अमृत रंजन एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक डॉ० धर्मांश रंजन की गरिमामयी उपस्थिति में सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को अवार्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भीषण गर्मी और उमस से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सरकारी व गैरसरकारी सहित सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों में 11 बजे के बाद स्कूलों में पठन-पाठन पर रोक लगा दी है। साथ ही अभिभावकों से बच्चों को तेज धूप से बचाने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक : जी हां! जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने उक्त निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित विद्यापति सभागार, में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान आयोजित एग्री विजन 2026′ कार्यक्रम और उसमें कुलपति की भागीदारी को लेकर उपजा विवाद गहराता जा रहा है। आपत्ति : 16 मई को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यशाला के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अध्यक्षता किए जाने पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने तीखी आपत्ति दर्ज कराई है। एनएसयूआई का कहना है कि, कुलपति का एक विशिष्ट संगठन के मंच पर बैठना उनकी प्रशासनिक निष्पक्षता पर गंभीर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्यों, विभागाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ ही कॉलेजों के आइक्यूएसी एवं पीजी विभागों के डीक्यूएसी समन्वयकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जुबिली हॉल में आयोजित इस बैठक में महाविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों के शोध- कार्य एवं अन्य उपलब्धियों से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा तैयार पोर्टल पर संधारित करने की प्रक्रिया को विश्वविद्यालय द्वारा अवगत कराने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं अकादमी जानकारी, स्नातक 5 वें सेमेस्टर में इंटर्नशिप संचालन के प्रगति पर प्रतिवेदन तथा नव स्थापित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, प्रशासन ने स्नातक व स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन व वर्गारंभ को लेकर कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके अनुसार स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया आगामी 20 मई, 2026 से प्रारंभ होगी, जबकि स्नातकोत्तर में यह प्रक्रिया 21 मई, 2026 से शुरू होगी। दोनों पाठ्यक्रमों में नामांकन हेतु आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए जाएंगे। दोनों पाठ्यक्रम का वर्गारंभ 1 जुलाई, 2026 से प्रस्तावित है। नामांकन की प्रक्रिया ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से : इस बाबत जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजय कुमार चौधरी ने कहा कि, “नामांकन की सारी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। हालिया कुछ महीनों में अपने कड़े फैसलों से चर्चा में रहे कुलपति एक बार फिर एक फैसले से चर्चा में हैं। जिस कारण पूसा में आयोजित एग्री विजन 2026 कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही लोगों के बीच छा गया है। क्योंकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कुलपति डॉ पी.एस. पाण्डेय करेंगे। केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों की निष्पक्षता : इस खबर के मिलने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में बहस छिड़ गई है। कई शिक्षकों और छात्र संगठनों ने इस निर्णय पर सवाल उठाते हुए इसे शैक्षणिक संस्थानों खास…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्तर बिहार में 16 से 17 मई के आसपास तेज हवा के साथ बारिश और कहीं कहीं इस दौरान वज्रपात मुश्किलें पैदा कर सकता है। इसलिए मौसम वैज्ञानिकों ने उक्त अवधि में सावधानी बरतने की सलाह दी है। इस संदर्भ में जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 16 से 20 मई, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, तेज हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार : “पूर्वानुमान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पिछले दिनों प्रधान मंत्री की सोना नहीं खरीदने की अपील का आम आदमी पर असर पड़ता नहीं दिखा। क्योंकि, बुधवार को देश की प्रसिद्ध एवं प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के नए शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर लोग जम कर आभूषणों की खरीददारी करते दिखे। आभूषण के शौकीनों केलिए नया और विश्वसनीय विकल्प बुधवार को शहर के मोहनपुर रोड में ‘सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स’ शोरूम का हर्षोल्लास, उत्साह और उमंग भरे वातावरण में उद्घाटन हुआ। इसके साथ ही शहर वासियों को अब गोल्ड, डायमंड एवं आधुनिक डिज़ाइन की उत्कृष्ट ज्वेलरी का नया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज बदला बदला से दिख सकता है। तापमान में हल्की गिरावट और आसमान में बादलों के कारण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। पूर्वानुमान : इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा केग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 17 मई तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के प्रायः सभी जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। बारिश के कारण गिरेगा तापमान : इस अवधि में आसमान में हल्के…