ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च के सभागार में औषधीय मशरूम की खेती एवं मूल्य संवर्धन विषय पर सात दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ हुआ। जिसकी अध्यक्षता निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल कुमार सिंह ने की। औषधीय मशरूम से किसान हो रहे मालामाल : अतिथियों के स्वागत सम्मान एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन की औपचारिकता के बाद उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए निदेशक शिक्षा डॉ यूके बेहरा ने कहा कि, औषधीय मशरूम की खेती बिहार के किसानों के लिए संजीवनी बन चुकी है।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सोमवार समस्तीपुर ही नहीं अपितु संगीत जगत केलिए काला सोमवार साबित हुआ जब देर शाम जिले में संगीत का एक मजबूत आधार स्तंभ परम तत्व में विलीन हो गया। संगीत के सभी विधाओं गायन, वादन, नृत्य एवं तबला के सिद्धहस्त ज्ञाता भास्कर त्रय, महिला कॉलेज के संगीत विभागाध्यक्ष रहे रामस्वार्थ ठाकुर मतवाला का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। संगीतज्ञों ने जताई संवेदना : उनके निधन की खबर से जिले के संगीत प्रेमियों व संगीतज्ञों में शोक की लहर दौड़ गई। सुविख्यात ताल मर्मज्ञ, विश्व प्रसिद्ध ताल दर्शन मंजरी के रचयिता राम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुजफ्फरपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली में आयोजित “मीठे जल में सीप पालन सह मोती संवर्धन” विषयक तीसरे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलता पूर्वक समापन हो गया। 21 से 23 मई तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी अनुसूचित जाति की महिलाओं को सीप पालन व मोती उत्पादन के आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विश्वविद्यालय स्तर पर बिहार में पहला प्रशिक्षण : माना जा रहा है कि यह बिहार में किसी विश्वविद्यालय द्वारा दिया जाने वाला पहला प्रशिक्षण है जिसमें बड़ी संख्या…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर स्थित विधिक सेवा सदन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार, एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों हेतु नालसा योजना 2025 विषय पर एक दिवसीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण : इस अवसर पर मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के संरक्षण, पुनर्वास, मानसिक सहयोग तथा कानूनी अधिकारों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली में 19 मई 2026 से आरम्भ ‘मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक’ विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। कम लागत में आर्थिक स्वावलंबन का एक बेहतर आधार : इस बाबत जानकारी देते हुए केवीके बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि, “मशरूम उत्पादन ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में रोजगार एवं आर्थिक स्वावलंबन का एक बेहतर आधार बन सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है और रोजगार मेले इसी संकल्प का परिणाम हैं।” शनिवार को मंडल मुख्यालय स्थित ललित कला केंद्र में आयोजित 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उक्त बातें कही। युवाओं का भविष्य सुरक्षित : उन्होंने कहा कि, “देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से हजारों युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिली है। रोजगार मिलने से न सिर्फ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। शिक्षा विभाग पटना ने शिक्षकों की मांग का सम्मान करते हुए एक बड़ा फैसला किया है। जिसके तहत बिहार के सरकारी स्कूलों के वर्ग संचालन का समय और कार्यदिवस को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद पर विराम लगने वाला है। शनिवार को फिर होगा ‘हाफ डे’ : इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत समीक्षा बैठक के बाद शनिवार को फिर से आधे दिन की पढ़ाई यानी ‘हाफ डे’ व्यवस्था बहाल करने का निर्णय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पहले सरकारों को लाठी गोली और दमन की सरकार, तानाशाह आदि कहा जाता था, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद “बुलडोजर राज” नया राजनीतिक शब्द बन गया। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां बुलडोजर मशीन नहीं बल्कि शासन का प्रतीक बन चुका है। यह लोकतंत्र और संविधान के लिए खतरनाक स्थिति है। बंगाल में भी बुलडोजर संस्कृति लागू : भाकपा (माले) द्वारा समस्तीपुर के कर्पूरी सभागार में “बुलडोजर राज के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज” विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन’ विषयक सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को आरडी एंड डीजे कॉलेज के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ भव्य समारोह पूर्वक समापन किया गया। एसडीआरएफ ने किया प्रशिक्षित : गौरतलब है कि, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पटना द्वारा प्रायोजित यह सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 16.05.2026 से 22.05.2026 तक राष्ट्रीय सेवा योजना के युवाओं के लिए आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत 200 प्रशिक्षुओं को राज्य आपदा मोचन बल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं एवं परिवादों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। लंबित मामलों में बरतें विशेष तत्परता : इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि, आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए प्राप्त शिकायतों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों में विशेष तत्परता बरती जाए। करें त्वरित व पारदर्शी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश : जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन,…