Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘776 पेड़ वैभव के नाम’ अभियान शुरू
  • समस्तीपुर संगीत जगत के विशद अध्याय का हो गया अवसान – डॉ. सुनील
  • बदलते कृषि परिदृश्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी : डॉ. डी.के. राय
  • पारा 40 पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार 
  • शिक्षा ही नहीं सामाजिक व्यवस्था में भी सकारात्मक परिवर्तन का आधार शिक्षक : डीईओ
  • इंटर्नशिप सिर्फ प्रमाण-पत्र तक सीमित नहीं, विषय से जुड़ने का अवसर भी– अमरजीत
  • लय की चपलता के बीच विविध भाव, रस एवं लालित्य का अद्भुत संयोग है कत्थक की निजी विशेषता : डॉ. संजय कुमार राजा
  • बंद मिलों और दूधपुरा हवाईअड्डा को चालू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर डीएम के समक्ष प्रदर्शन 15 को
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » पारा 40 पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार 

पारा 40 पार, फिलहाल राहत के नहीं आसार 

लू का असर रहेगा जारी, वैज्ञानिकों ने कहा बरतें सावधानी
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar05/06/2026Updated:05/06/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
उफ्फ ये गर्मी!

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

विभूति कुमार।

Oini 24 समस्तीपुर। नौ तपा की अवधि गुजर जाने के बाद मौसम को याद आया कि धरती को गर्म भी करना है। वैज्ञानिकों के मुताबिक 25 मई से 3 जून तक नौतपा का असर दिखाई देना था। मगर इस अवधि में मौसम का मिजाज थोड़ा नर्म रहा। मगर विगत दो दिनों से जिले में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।

दिन चढ़ते ही घरों में दुबक रहे लोग :

तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।  दिन चढ़ते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे सड़कों पर मातमी सन्नाटा पसर रहा है। फलतः बाजार में भी कम चहल-पहल देखने को मिल रही है।

अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक :

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। जबकि, न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। 

बढ़ा तापमान और मौसम में  नमी बढ़ा रहा मुश्किलें :

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने और नमी की मात्रा अधिक रहने से लोगों को भीषण गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय लू जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को विशेष परेशानी हो रही है।

राहत के आसार नहीं :

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिलने के कोई विशेष संकेत नहीं मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में उबाऊ उमस, प्रचंड गर्मी और लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

करें पशुशाला को ठंडा रखने के उपाय :

विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, आवश्यक हो तो भरपेट पानी पी कर तथा पूरा शरीर ढक कर निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा आम पन्ना, नींबू–पानी, आदि घरेलू पेय का सेवन करने की सलाह दी है। साथ ही, खेतों में नमी पर नजर रखने और पशुओं और पशुशाला को ठंडा रखने के उपाय करने की सलाह दी है। 

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Centre For Advanced Studies On Climate Change Pusa Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa Rural Agricultural Weather Service
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

बदलते कृषि परिदृश्य में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना जरूरी : डॉ. डी.के. राय

05/06/2026

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव ‘सहकारिता’, रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम : राम कृपाल यादव

03/06/2026

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानिए हाल तापमान और लू का

02/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?