ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। जब आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव, धैर्यहीनता, रक्तचाप, मधुमेह आदि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्थाई सफलता केलिए मानसिक एकाग्रता और शारीरिक ऊर्जा दोनों जरूरी हैं।” डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. रामदत्त ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “भ्रामरी, प्राणायाम आदि जैसे अभ्यास से मन शांत होता है, फोकस…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। भारत के कृषि जगत में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। क्योंकि पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय देश का पहला ऐसा संस्थान बनने जा रहा है, जो भारत को बी.एससी. एग्रीकल्चर (प्राकृतिक खेती) के ग्रेजुएट्स का पहला बैच सौंपेगा। हालांकि, इस अनोखे पाठयक्रम की शुरुआत केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, इम्फाल और डीआरपीसीएयू, पूसा में एक साथ की गई थी। किन्तु अपने कुशल और ससमय शैक्षणिक सत्र के कारण पूसा विश्वविद्यालय इस रेस में आगे निकल गया है। जलवायु अनुकूल खेती के नए युग की शुरुआत : कृषि विशेषज्ञों का मानना…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय अन्तर्गत प्राकृतिक खेती विद्यालय, पूसा के बी०एससी० कृषि (प्रतिष्ठा) प्राकृतिक खेती के अंतिम वर्ष के छात्रों का, मेसर्स सावित्री रिन्यूएबल एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड, पटना (बिहार), मेसर्स भीमा कामत, अररिया (बिहार) एवं अक्षयकल्प आर्गेनिक, शारदानगर, टिपटूर, कर्नाटक द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम हेतु चयनित किया है। प्रथम बैच में 100 प्रतिशत नियोजन : जिससे डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित प्राकृतिक खेती विद्यालय, पूसा के प्रथम बैच (वर्ष 2023 – 27 ) में नामांकित छात्रों बी०एससी० कृषि (प्रतिष्ठा) ‘प्राकृतिक खेती’ को शत- प्रतिशत (100…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “ऋण न उपहार है न ही आमदनी। यह सहायता है जिसे ससमय लौटाना जरूरी है। इसलिए अपनी आवश्यकता एवं भुगतान क्षमता के अनुरूप ही ऋण लें तथा उसे समय पर चुकाना सुनिश्चित करें। ताकि आपका क्रेडिट रिकॉर्ड बेहतर बना रहे।” समय पर ऋण चुकाना जरूरी : शहर के एक होटल में आयोजित माइक्रोफाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने उपस्थित महिलाओं से उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “एक अच्छा क्रेडिट इतिहास भविष्य में वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है। समय पर ऋण चुकाना एक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 समस्तीपुर। हाल ही में हुई वर्षा तथा मानसून की संभावना को देखते हुए किसान भाई धान की खेती केलिए अपने खेतों एवं मेड़ों की समुचित तैयारी कर लें। समसामयिक सुझाव : मानसून के आगमन और जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों लिए सलाह जारी करते हुए उक्त बातें कही है। वैज्ञानिकों द्वारा जारी समसामयिक सुझाव के अनुसार सब्जियाँ: भिंडी, कद्दू, खीरा, नेनुआ एवं लौकी की फसलों में निराई-गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण करें। पत्ती खाने वाली सूडियों एवं फल छेदक कीटों की नियमित निगरानी करें।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के साथ बिहार में भी मानसून का प्रवेश हो गया। मगर कमजोर मौसमीय सिस्टम के कारण फिलहाल आने वाले 5 दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हां! आगामी 5दिनों में आसमान में हल्के या मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में 13-15 जून के दरम्यान, हल्की बारिश के साथ गरज, वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। पूर्वानुमान जारी : इस बाबत जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के सिटी सेंट्रल स्कूल में ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों की सृजनशीलता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने एवं भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर मिथिला कला के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 26 मई 2026 से आयोजित मधुबनी/मिथिला पेंटिंग आधारित समर कैंप का प्रभावशाली परिणाम आज विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य प्रदर्शनी के में देखने को मिला। मिथिला चित्रकला में उल्लेखनीय दक्षता : जहाँ सामान्यतः ग्रीष्मावकाश के दौरान अनेक विद्यार्थी अपना समय इधर-उधर व्यतीत करते हैं, वहीं सिटी सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने इस समर कैंप में सक्रिय सहभागिता निभाकर अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय तथा परिवहन विभाग में सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होगी परीक्षा : इस परीक्षा के सफल संपादन को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “समय समय पर खेतों के मिट्टी की जांच कराते रहना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि, खेत में किस प्रकार की खाद एवं उर्वरक की कितनी मात्रा आवश्यक है। इससे मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता का सही आकलन हो पाता है। जिससे खेती की लागत कम होने के साथ उपज में भी वृद्धि होती है।” सबसे बड़ी चुनौती : समस्तीपुर प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजित शारदीय खरीफ महाअभियान सह किसान कर्मशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने किसानों से मिट्टी जांच कराने की अपील करते हुए उक्त बातें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मानव जीवन में सफलता का मूल मंत्र ‘निरंतर प्रयासरत’ रहना है। इसी सोच के साथ नगर निगम समस्तीपुर शहर की मूल समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। नगर क्षेत्र बुढ़ी गंडक, रेलवे लाइन एवं जमुआरी के आसपास सीमित भू-भाग में फैला होने तथा जनसंख्या वृद्धि के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री को लिखा पत्र : इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिसमें महापौर अनिता राम, स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी एवं भारत…