Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • मानसून के दौरान क्या–क्या करें किसान भाई,
  • आया मानसून मगर, क्यों नहीं हैं अच्छी बारिश के आसार?
  • मिथिला कला को समर्पित रहा सिटी सेंट्रल स्कूल का समर कैंप, समापन कल
  • केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), परीक्षा की तैयारियां पूरी
  • मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता को बचाते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त करना सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. तरुण
  • शहर को जाम से निजात दिलाने की कोशिश, सृजन स्वरोजगार के अवसर का
  • मुंगेर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर बढ़ी सरगर्मी,
  • डीएम का वादा झूठा, 11 जून को समाहरणालय पर प्रदर्शन करेगा मोटर व्यवसायी संघ
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » आया मानसून मगर, क्यों नहीं हैं अच्छी बारिश के आसार?

आया मानसून मगर, क्यों नहीं हैं अच्छी बारिश के आसार?

मौसम पूर्वानुमान और सुझाव जारी
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar12/06/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
Mansoon

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के साथ बिहार में भी मानसून का प्रवेश हो गया। मगर कमजोर मौसमीय सिस्टम के कारण फिलहाल आने वाले 5 दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हां! आगामी 5दिनों में आसमान में हल्के या मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में 13-15 जून के दरम्यान, हल्की बारिश के साथ गरज, वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

पूर्वानुमान जारी :

इस बाबत जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र ने आगामी 17 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार,

हल्की से मध्यम वर्षा के आसार :

बिहार में गुरुवार को मानसून का प्रवेश हो गया है।  मगर कमजोर मौसमीय सिस्टम के कारण इस क्षेत्र में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। मानसून के प्रभाव से पूर्वानुमान की अवधि के अधिकांश समय आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते है। साथ ही 13 से 15 जून के बीच, गरज, वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवाओं के साथ उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। 

तापमान, हवा की रफ्तार और दिशा :

अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 30⁰ सेल्सियस से 32° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि बेगूसराय एवं सारण जिलों में तापमान 34⁰ से 36° सेल्सियस तक पहुँच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 22⁰ से 26° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान मुख्य रूप से 12-18 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चलने की संभावना है।

आर्द्रता :

सुबह में सापेक्षिक आर्द्रता 75-80 प्रतिशत तथा दोपहर में सापेक्षिक आर्द्रता 30-35 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

 सुझाव :

मानसून के आगमन पर किसानों को सलाह देते हुए नोडल पदाधिकारी डॉ अब्दुस सत्तार ने कहा है कि, धान की खेती केलिए वे अपने खेतों एवं मेड़ों की समुचित तैयारी कर लें। साथ ही, आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए कटी हुई फसलों को अच्छी तरह सुखाकर सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें। फसलों में सिंचाई कार्य स्थगित रखें तथा सब्जियों के खेतों से जल निकास की समुचित व्यवस्था बनाए रखें, ताकि जलजमाव से फसलों को नुकसान न हो। साथ ही वर्षा की संभावना दिखने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Centre For Advanced Studies On Climate Change Pusa Dr Gulab Singh Dr. Abdus Sattar Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa Indian Meterological Department Rural Agricultural Weather Service
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

मानसून के दौरान क्या–क्या करें किसान भाई,

12/06/2026

मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरता को बचाते हुए अधिक उत्पादन प्राप्त करना सबसे बड़ी चुनौती : डॉ. तरुण

10/06/2026

जानिए, अगले 5 दिनों में मौसम दिखाएगा कैसे–कैसे रंग

10/06/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?