Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। भारतीय क्रिकेट की समृद्ध परंपरा में समय-समय पर ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरते रहे हैं, जिन्होंने न केवल खेल के स्तर को ऊँचा उठाया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मील का पत्थर खड़ा कर अगली पीढ़ी केलिए प्रेरणा पुंज भी बने। रिकॉर्ड तोड़ सूर्यवंशी : लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर, क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग, मिस्टर वॉल राहुल द्रविड़ से लेकर कैप्टन कुल महेंद्र सिंह धोनी, किंग विराट कोहली, और हिट मैन रोहित शर्मा तक, हर दौर ने अपने नायक देखे हैं। हर दौर में रिकॉर्ड बनते–टूटते रहे हैं। अब…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आज भी कृषि ही हमारी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इसके निरंतर प्रगति के केंद्र में महिलाएं खड़ी हैं जो ग्रामीण और कृषि विकास की शक्तिशाली लेकिन मूक संचालक हैं। बीज के चयन से लेकर बुवाई, रोपाई, निराई, कटाई, प्रसंस्करण, भंडारण और पशुधन प्रबंधन तक सम्पूर्ण कृषि-खाद्य मूल्य श्रृंखला में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।” अभिनव मॉडल तलाशने का एक प्रयास : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय , पूसा में आगामी 27 से 29 जून 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा के दौरान कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने…

Read More

निरीक्षण करते पदाधिकारी। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। “दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का एक महत्वपूर्ण एवं गौरवपूर्ण आयोजन है। इसे सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित समितियों एवं अधिकारियों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा।” दिए निर्देश : दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियों के क्रम में प्रेक्षा गृह निरीक्षण के दौरान कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया। चौथी बार निरीक्षण : बताते चलें कि, बुधवार को मुंगेर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आमजनों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” जनसुविधाओं को बनाया जाएगा और अधिक सुदृढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।” बैठक का उद्देश्य :  अनुमंडल पदाधिकारी,…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मौसमीय अनिश्चितता, गिरते भूगर्भ जल स्तर और निरंतर उर्वरता खो रही मिट्टी के दौर में वैज्ञानिक तकनीक आधारित कृषि समय की मांग है। केंद्र एवं राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयत्नशील भी है।” समृद्ध किसान उत्सव” (किसान मेला) के मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, रत्नेश कुमार झा, ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “वैज्ञानिक खेती के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और भविष्य उन्मुख…

Read More

’24 अवतार धाम’ बना आस्था का नया केंद्र, सीएम ने किया उद्घाटन – प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। चकोटी मठ का यह ’24 अवतार धाम आनेवाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध ’24 अवतार धाम में उपस्थित संत-महात्माओं, धार्मिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर मंगलवार को क्रिकेट के रंग में सराबोर रहा। हो भी क्यों नहीं, 13 जून से आरम्भ ‘आरपीसीएयू प्रीमियर लीग -2026’ टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले सह प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह का आयोजन जो था। जी हां! 10 दिनों से चल रहे आरपीएल 26 का डीआरपीसीएयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर्षोल्लास, उत्साह व उमंग के बीच पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। कम्युनिटी राइनोस ने जीता खिताब :  दोपहर 3:00 बजे शुरू हुए फाइनल मुकाबले में कम्युनिटी राइनोस और बायो फॉल्कन्स आमने सामने थे। जिसमें कम्युनिटी राइनोस…

Read More

 ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी कुछ दिनों में मानसून की कमजोर स्थिति को देखते हुए ऊँचास जमीन में खरीफ धान की बीज स्थली तैयार करने का कार्य फिलहाल न करें। जिन किसानों के पास सिंचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध है, वे निचली भूमि में मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों जैसे राजेन्द्र नीलम्, राजेन्द्र भगवती, राजेन्द्र सरस्वती एवं राजेन्द्र श्वेता का बिचडा बीजस्थली में गिराने तथा नर्सरी तैयार करने का कार्य जारी रख सकते हैं। बीजस्थली में पर्याप्त नमी बनाए रखने एवं पौधों को सूखने से बचाने के लिए आवश्यकता अनुसार जीवनरक्षक सिंचाई करें।  डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय…

Read More

Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5दिनों में प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं छिट-पूट वर्षा हो सकती है। हालांकि 28–29 जून के आसपास करीब आधे दर्जन जिलों में गरज और वज्रपात के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।  इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 23 जून से 28 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के अंजना गांव निवासी, चिकित्सक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनय कुमार शर्मा का शनिवार देर रात हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निर्भीक पत्रकार व समाजसेवी चिकित्सक : डॉ. शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज…

Read More