ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “ऋण न उपहार है न ही आमदनी। यह सहायता है जिसे ससमय लौटाना जरूरी है। इसलिए अपनी आवश्यकता एवं भुगतान क्षमता के अनुरूप ही ऋण लें तथा उसे समय पर चुकाना सुनिश्चित करें। ताकि आपका क्रेडिट रिकॉर्ड बेहतर बना रहे।” समय पर ऋण चुकाना जरूरी : शहर के एक होटल में आयोजित माइक्रोफाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि डीडीएम नाबार्ड अभिनव कृष्ण ने उपस्थित महिलाओं से उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “एक अच्छा क्रेडिट इतिहास भविष्य में वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करता है। समय पर ऋण चुकाना एक…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 समस्तीपुर। हाल ही में हुई वर्षा तथा मानसून की संभावना को देखते हुए किसान भाई धान की खेती केलिए अपने खेतों एवं मेड़ों की समुचित तैयारी कर लें। समसामयिक सुझाव : मानसून के आगमन और जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों लिए सलाह जारी करते हुए उक्त बातें कही है। वैज्ञानिकों द्वारा जारी समसामयिक सुझाव के अनुसार सब्जियाँ: भिंडी, कद्दू, खीरा, नेनुआ एवं लौकी की फसलों में निराई-गुड़ाई एवं खरपतवार नियंत्रण करें। पत्ती खाने वाली सूडियों एवं फल छेदक कीटों की नियमित निगरानी करें।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। गुरुवार की सुबह हुई झमाझम बारिश के साथ बिहार में भी मानसून का प्रवेश हो गया। मगर कमजोर मौसमीय सिस्टम के कारण फिलहाल आने वाले 5 दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। हां! आगामी 5दिनों में आसमान में हल्के या मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में 13-15 जून के दरम्यान, हल्की बारिश के साथ गरज, वज्रपात एवं तेज झोंकेदार हवा चल सकती है। पूर्वानुमान जारी : इस बाबत जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर के सिटी सेंट्रल स्कूल में ग्रीष्मावकाश के दौरान विद्यार्थियों की सृजनशीलता और कलात्मक प्रतिभा को निखारने एवं भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर मिथिला कला के प्रति संवेदनशीलता को विकसित करने के उद्देश्य से दिनांक 26 मई 2026 से आयोजित मधुबनी/मिथिला पेंटिंग आधारित समर कैंप का प्रभावशाली परिणाम आज विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य प्रदर्शनी के में देखने को मिला। मिथिला चित्रकला में उल्लेखनीय दक्षता : जहाँ सामान्यतः ग्रीष्मावकाश के दौरान अनेक विद्यार्थी अपना समय इधर-उधर व्यतीत करते हैं, वहीं सिटी सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने इस समर कैंप में सक्रिय सहभागिता निभाकर अपने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा जारी विज्ञापन संख्या 03/2025 के अंतर्गत मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय तथा परिवहन विभाग में सिपाही के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा दिनांक 14 जून 2026 एवं 17 जून 2026 को 15 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होगी परीक्षा : इस परीक्षा के सफल संपादन को लेकर तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “समय समय पर खेतों के मिट्टी की जांच कराते रहना चाहिए। इससे यह पता चलता है कि, खेत में किस प्रकार की खाद एवं उर्वरक की कितनी मात्रा आवश्यक है। इससे मिट्टी की उर्वरता और उत्पादन क्षमता का सही आकलन हो पाता है। जिससे खेती की लागत कम होने के साथ उपज में भी वृद्धि होती है।” सबसे बड़ी चुनौती : समस्तीपुर प्रखंड परिसर में बुधवार को आयोजित शारदीय खरीफ महाअभियान सह किसान कर्मशाला को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. तरुण कुमार ने किसानों से मिट्टी जांच कराने की अपील करते हुए उक्त बातें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मानव जीवन में सफलता का मूल मंत्र ‘निरंतर प्रयासरत’ रहना है। इसी सोच के साथ नगर निगम समस्तीपुर शहर की मूल समस्याओं के समाधान की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। नगर क्षेत्र बुढ़ी गंडक, रेलवे लाइन एवं जमुआरी के आसपास सीमित भू-भाग में फैला होने तथा जनसंख्या वृद्धि के कारण शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है। जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री को लिखा पत्र : इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। जिसमें महापौर अनिता राम, स्थानीय विधायक अश्वमेध देवी एवं भारत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारी को लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समारोह में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के आगमन समय, पंजीकरण प्रक्रिया व किट वितरण की व्यवस्था को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। छात्रों को एक दिन पहले मिलेगा पहचान-पत्र : इस दौरान कुलपति ने दीक्षांत समारोह के लिए गठित सभी समितियों को दैनिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि विद्यार्थियों को उनके पहचान-पत्र (आई-कार्ड) समारोह से एक दिन पूर्व वितरित किये…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “चुनाव संपन्न हुए 8 महीने गुजर जाने के बावजूद मतदान कार्य का भुगतान नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हमने जिलाधिकारी से इस संदर्भ में पहल करने का आग्रह भी किया था। मगर कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। इसलिए हम अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।” चुनाव के 8 माह बाद भी भुगतान नहीं : सोमवार को जिला मोटर व्यवसायी संघ की बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “चुनाव हेतु वाहन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मिथिला कला केवल एक कला नहीं, बल्कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत के साथ–साथ विश्व स्तर पर बिहार और मिथिला की पहचान है। संभवतः त्रेता युग से आरम्भ यह कला पूर्व में विवाहादि मांगलिक अवसरों में रंग भरती थी मगर आज, विश्व स्तर पर इस कला की पहचान बनने के बाद खास कर मिथिला पेंटिंग और इससे सजी वस्तुओं की मांग बढ़ी है, जिससे यह स्वरोजगार के विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरा है। पेंटिंग की विश्व स्तर पर अपेक्षाकृत अधिक मांग : द उम्मीद द्वारा संचालित सोशल समर इंटर्नशिप के क्रम में आयोजित मिथिला…