ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आमजनों एवं व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।” जनसुविधाओं को बनाया जाएगा और अधिक सुदृढ़ : अनुमंडल पदाधिकारी, सदर, दिलीप कुमार के नेतृत्व में आगामी मुहर्रम पर्व एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनसुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।” बैठक का उद्देश्य : अनुमंडल पदाधिकारी,…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मौसमीय अनिश्चितता, गिरते भूगर्भ जल स्तर और निरंतर उर्वरता खो रही मिट्टी के दौर में वैज्ञानिक तकनीक आधारित कृषि समय की मांग है। केंद्र एवं राज्य सरकार इस दिशा में सतत प्रयत्नशील भी है।” समृद्ध किसान उत्सव” (किसान मेला) के मुख्य अतिथि निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, रत्नेश कुमार झा, ने किसानों को कृषि क्षेत्र में नवीन तकनीकों और नवाचारों को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “वैज्ञानिक खेती के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और भविष्य उन्मुख…
’24 अवतार धाम’ बना आस्था का नया केंद्र, सीएम ने किया उद्घाटन – प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व अन्य। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। चकोटी मठ का यह ’24 अवतार धाम आनेवाले समय में देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा। धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध ’24 अवतार धाम में उपस्थित संत-महात्माओं, धार्मिक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय परिसर मंगलवार को क्रिकेट के रंग में सराबोर रहा। हो भी क्यों नहीं, 13 जून से आरम्भ ‘आरपीसीएयू प्रीमियर लीग -2026’ टूर्नामेंट का ग्रैंड फिनाले सह प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन समारोह का आयोजन जो था। जी हां! 10 दिनों से चल रहे आरपीएल 26 का डीआरपीसीएयू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर्षोल्लास, उत्साह व उमंग के बीच पुरस्कार वितरण के साथ भव्य समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। कम्युनिटी राइनोस ने जीता खिताब : दोपहर 3:00 बजे शुरू हुए फाइनल मुकाबले में कम्युनिटी राइनोस और बायो फॉल्कन्स आमने सामने थे। जिसमें कम्युनिटी राइनोस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी कुछ दिनों में मानसून की कमजोर स्थिति को देखते हुए ऊँचास जमीन में खरीफ धान की बीज स्थली तैयार करने का कार्य फिलहाल न करें। जिन किसानों के पास सिंचाई की समुचित सुविधा उपलब्ध है, वे निचली भूमि में मध्यम अवधि वाली धान की किस्मों जैसे राजेन्द्र नीलम्, राजेन्द्र भगवती, राजेन्द्र सरस्वती एवं राजेन्द्र श्वेता का बिचडा बीजस्थली में गिराने तथा नर्सरी तैयार करने का कार्य जारी रख सकते हैं। बीजस्थली में पर्याप्त नमी बनाए रखने एवं पौधों को सूखने से बचाने के लिए आवश्यकता अनुसार जीवनरक्षक सिंचाई करें। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय…
Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5दिनों में प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं छिट-पूट वर्षा हो सकती है। हालांकि 28–29 जून के आसपास करीब आधे दर्जन जिलों में गरज और वज्रपात के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 23 जून से 28 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड के अंजना गांव निवासी, चिकित्सक व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. विनय कुमार शर्मा का शनिवार देर रात हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निर्भीक पत्रकार व समाजसेवी चिकित्सक : डॉ. शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। कृषि जागरण एवं कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), बिरौली के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 24 जून 2026 को आधुनिक कृषि तकनीक आधारित “समृद्ध किसान उत्सव” (किसान मेला) का आयोजन किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली परिसर में आयोजित इस मेले में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों प्रगतिशील किसानों, कृषि उद्यमियों, वैज्ञानिकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े विभिन्न हितधारक शामिल होंगे। मिलेगी तकनीक व अन्य कृषि इनपुट्स की जानकारी : इस विशेष आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन कृषि नवाचारों तथा कृषि व्यवसाय के नए अवसरों से जोड़ना है। कार्यक्रम में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा से सम्बद्ध कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली के तत्वावधान में हेईफर इंटरनेशनल के सौजन्य से हरा चारा उत्पादन एवं पशु पोषण में उसके उपयोग विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की 30 महिला किसानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चारा उत्पादन में वैज्ञानिक तकनीक अपनाने का आह्वान : मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. आर.के. झा, ने कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए किसानों की आय वृद्धि एवं पशुधन विकास के लिए गुणवत्तायुक्त हरे चारे के महत्व पर प्रकाश डाला। इस क्रम में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में कथित तौर पर बंधक बनाकर काम कराने वाले रैकेट का पर्दाफाश कर दिया है। इस क्रम में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा और मुसापुर में छापेमारी कर नाबालिग सहित 105 युवक-युवतियों को मुक्त कराया, जिन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाया गया था और जबरन नेटवर्क मार्केटिंग में काम कराया जा रहा था। जबरन काम कराये जाने की शिकायत की पुष्टि: इस बाबत जानकारी देते हुए एसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि, पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी…