Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » और बंद हो गया रेल ओवर ब्रिज, प्रशासन ने की सहयोग की अपील

और बंद हो गया रेल ओवर ब्रिज, प्रशासन ने की सहयोग की अपील

15 अगस्त को पुल चालू करने का लक्ष्य, युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar06/07/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
काम में जुटे मजदूर।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर की लाइफलाइन, आर्थिक गतिविधियों का आधार, कहे जाने वाले समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) सोमवार से मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह बंद हो गया। जिला प्रशासन ने 6 जुलाई से 15 अगस्त तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 56 वर्ष पुराने इस पुल की पहली बार व्यापक मरम्मत कराई जा रही है।

15 अगस्त तक पुल चालू करने का लक्ष्य :

प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन हजारों छोटे –बड़े वाहनों को गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ढोता यह पुल जर्जर हो चुका है। इसके जर्जर हो चुके एक्सपेंशन ज्वाइंट और अन्य संरचनात्मक हिस्सों की मरम्मत की जाएगी। निर्माण एजेंसी ने सोमवार सुबह से ही युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर मरम्मत कार्य पूरा कर 15 अगस्त तक पुल को दोबारा चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

वैकल्पिक मार्ग का रोड मैप

वैकल्पिक मार्ग :

पुल बंद होने की अवधि के लिए जिला प्रशासन ने शहर में वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की है। जिसमें मोहनपुर की ओर से आने वाले वाहनों को बस स्टैंड, भोला टॉकीज रेलवे गुमटी, धर्मपुर और बाईपास बांध होते हुए मगरदही चौक की ओर भेजा जाएगा। वहीं मुसरीघरारी और मोहनपुर की दिशा से आने-जाने वाले वाहन अटेरन चौक और बाईपास मार्ग का उपयोग कर मगरदही चौक तक पहुंच सकेंगे।

जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त बल :

मरम्मत कार्य के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पुल के समीप एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीम की भी तैनाती की है। इसके अलावा प्रमुख चौक-चौराहों और डायवर्जन वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे और जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासन का करें सहयोग :

जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें तथा यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ROB Repair
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार

08/08/2026

इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’

06/08/2026

लोको पायलटों की सजगता और तत्परता से सुरक्षित होता है रेल परिचालन : डीआरएम

02/08/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?