
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य संस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय विद्यालय समस्तीपुर के निकट स्थित कुसुम सदन के प्रागंण में रविवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें दूर–दूर से बड़ी संख्या में रचनाकार उपस्थित हुए।
अध्यक्षता व संचालन :
रेल के पूर्व राजभाषा अधिकारी भुवनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध युवा शायर प्रवीण कुमार चुन्नू ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ रामेश गौरीश ने उपस्थित सभी रचनाकारों का हार्दिक स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मुकेश कुमार उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि :
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पाण्डेय ने जुन महीने में जन्मे हिन्दी साहित्य के आधार स्तम्भ कलक्टर सिंह केशरी, राम नाथ पांडेय, राजमणि राय मणी, श्याम नन्दन प्रसाद, सांवलिया बिहारी लाल वर्मा, राजदेव झा, डॉ हरिवंश तरुण, देवकीनंदन खत्री, बाबा नागार्जुन, विष्णु प्रभाकर, रियासत हुसैन रिजवी, बंकिमचन्द्र चटोपाध्याय, ललित कुमार सिंह नटवर, उमेशचंद्र कंठ आदि के कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर विशद चर्चा करते हुए उनके प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वाह! वाह! करते तालियां बजाते दिखे :
तत्पश्चात डॉ. राम सूरत प्रियदर्शी द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम ने दिशा पकड़ी। फिर तो हिंदी, मैथिली, भोजपुरी और बज्जिका भाषाओं में ग़ज़ल, हास्य–व्यंग्य, भक्ति, श्रृंगारिक एवं पर्यावरण संबंधी रचनाओं की ऐसी धारा बही कि घंटों लोग सम्मोहन की अवस्था में वाह! वाह! करते तालियां बजाते दिखे।
उपस्थिति :
राज कुमार चौधरी, शिवेंद्र कुमार पाण्डेय, विष्णु कुमार केडिया, राम-लखन यादव, दीपक कुमार श्रीवास्तव, भुवनेश्वर मिश्र, राज कुमार राय राजेश, रामाश्रय राय राकेश, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह त्यागी , अरुण कुमार सिंह मालपुरी, डॉ, मुकेश कुमार, डॉ राम सूरत प्रियदर्शी, स्मृति झा, काविश जमाली, प्रवीण कुमार चुन्नू, मो जावेद,कुमोद प्रसाद गिरि,बब्बन गिरि, अरविंद सत्य दर्शी, आदि की रचनाएं खूब पसंद की गई। समापन वरदान महादेव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से की गई।