ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले 5 दिनों में गरज और तेज झोंकेदार हवा के बीच कहीं भारी तो कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। पुरवा हवा के कारण उबाऊ उमस का दौर जारी रह सकता है। इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 14 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान में उक्त बातें कही है। मौसम और वर्षा : पूर्वानुमानित अवधि के अधिकांश समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। ताजपुर प्राथमिक कृषि साख समिति लिमिटेड में शनिवार को नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्णदेव सिंह की अध्यक्षता में कार्यसमिति का गठन किया गया। इस क्रम में आयोजित बैठक में समिति के संचालन, विकास योजनाओं एवं पूर्व निर्णयों की समीक्षा करते हुए कई अहम बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थिति : इस दौरान मुख्य अतिथि प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रीना रानी मौजूद रही। वहीं पूर्व अध्यक्ष कृष्णमोहन प्रसाद गुप्ता एवं पीवीसीएस ताजपुर के अध्यक्ष टुनटुन कुमार सिंह सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यप्रणाली पारदर्शी और व्यवस्थित : बैठक के दौरान अतिथि एवं नवगठित कार्यसमिति के सदस्यों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। सहकारिता विभाग के अंतर्गत वेजफेड द्वारा आयोजित दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 05 से 06 जून 2026 तक ताजपुर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सरकारी समिति लिमिटेड, मोतीपुर सब्जी मंडी में आयोजित किया इस कार्यक्रम के दूसरे दिन 45 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष टुनटुन कुमार सिंह ने की। संचालन : इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के कृषि वैज्ञानिक धीरू तिवारी, वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी पीयूष कुमार, प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रीना रानी, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “ओवरब्रिज के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य में कुछ समय लग सकता है, ऐसे में सभी संबंधित एजेंसियों एवं आपूर्ति से जुड़े हितधारकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। ऐसी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न, एलपीजी, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो इसका खास ध्यान रखा जाए।” भारी वाहनों के परिचालन पर रोक : अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दिलीप कुमार ने सोमवार को रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) की मरम्मत के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु आयोजित बैठक के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने बताया कि, ओवरब्रिज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विभूतिपुर। वन्यजीव एवं जैव विविधता किसी भी देश की प्राकृतिक धरोहर होते हैं। इनके संरक्षण के बिना पर्यावरणीय संतुलन या संरक्षण संभव नहीं है। वन्यजीव संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण : दूर देहात संस्था द्वारा संचालित, राष्ट्रीय शिक्षा नीति आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को वन्यजीव संरक्षण एवं जैव विविधता संरक्षण विषय पर आयोजित एक विशेष प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए वन प्रमंडल क्षेत्र रोसड़ा के वन रक्षी विश्व बंधु ने उक्त बातें कही। प्राकृतिक आवासों का संरक्षण : इस दौरान उन्होंने इंटर्न विद्यार्थियों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के विभिन्न प्रावधानों की…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मरम्मत कार्य के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन प्रभावित हो सकता है, इसलिए वैकल्पिक मार्गों पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं, ताकि मरम्मत अवधि के दौरान आम नागरिकों, स्कूली वाहनों, एंबुलेंस, अग्निशमन वाहनों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं सहित आम आदमी को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उपस्थित न हो। समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारियां करें पूरी : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने रविवार को समस्तीपुर नगर क्षेत्र स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए स्थल निरीक्षण के दौरान उक्त बातें कही।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। माननीय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर द्वारा विधिक सेवा सदन परिसर में अधिवक्ताओं के लिए एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर समीर कुमार ने की। शिविर का मुख्य विषय बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के भाग-6, अध्याय-2 में वर्णित “पेशेवर आचरण एवं शिष्टाचार के मानक” था, जो अधिवक्ता अधिनियम की धारा 49(1)(सी) के अंतर्गत निर्धारित किए गए हैं। न्यायिक प्रक्रिया की गरिमा आदि विषयों पर चर्चा : कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के नैतिक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोहिउद्दीननगर। प्लास्टिक हमारे धरती के लिए अभिशाप है। प्लास्टिक हमारी अगली पीढ़ी को नष्ट करने पर तुली है इसकी रक्षा के लिए हम समाज सेवीयो को बढ़ चढ़कर प्लास्टिक मुक्त बिहार के अभियान में हिस्सा लेना होगा। क्योंकि अगर धरती को बचाना है तो प्लास्टिक को जड़ से खत्म करना बेहद ही जरूरी है। धरती मां की रक्षा के लिए संकल्पित : सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बिहार अभियान के बैनर तले प्रखंड के ऐतिहासिक मनियर मठ में एक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभियान के संयोजक समाज सेवी भाई रणधीर ने उक्त बातें कही।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। शनिवार को सुबह से ही शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय ओईनी परिसर में हर्ष, उल्लास, उत्साह और उमंग का साम्राज्य था। महाविद्यालय का चप्पा–चप्पा रंग–बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों के हर्ष किलोल और कहकहाें से गुंजायमान था। हो भी क्यों न, मौका भी था माहौल भी था और बहाना भी। अवसर था प्रचंड गर्मी और उमस के बीच महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह का। जी हां! शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय ओईनी परिसर में शनिवार को महाविद्यालय द्वारा कला–संस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रसार को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द एलिट सोसायटी ने आज “776 पेड़ वैभव के नाम” अभियान की औपचारिक शुरुआत की। यह अभियान, ताजपुर की धरती के लाल जिले के आन–बान–शान अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में समस्तीपुर का परचम लहराने वाले, सबसे कम उम्र में रिकॉर्ड बुक में तूफान मचाने वाले, नन्हें क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की हालिया उपलब्धि आईपीएल 2026 में बनाए गए धुंआधार 776 रन को समर्पित है। 252 के बाद 776 : इस बाबत जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि, पिछले वर्ष जब वैभव ने आईपीएल…