
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर-भगवानपुर देसुआ स्टेशन के बीच जितवारपुर फाटक संख्या-41 पर प्रायः घंटों माल गाड़ी खड़ी रहने के कारण क्षेत्र के 20 हजार से अधिक की आबादी को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर विगत 24 जून को जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व मे राजद के एक शिष्टमण्डल ने मंडल रेल प्रबंधक से मिल कर इसका स्थायी समाधान करने का आग्रह किया था।
वैकल्पिक संभावनाओ पर विचार :
इसी परिपेक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व मे गठित एक जांच दल ने शुक्रवार को गुमटी संख्या-41 का जायजा लिया। गुमटी पर कार्यरत कर्मचारी तथा स्थानीय लोगो से इस सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त की एवं आउटर सिंग्नल को भी देखा व वैकल्पिक संभावनाओ पर विचार किया।
स्थाई समाधान हो जाएगा :
इस दौरान जांच कर्ताओं ने कहा कि, इस सम्बन्ध मे जांच रिपोर्ट बनाकर सम्बंधित वरीय पदाधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। जांच दल का नेतृत्व कर रहे रेलवे के ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार ने स्थानीय ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा।
उपस्थिति :
मौके पर रेलवे ट्रैफिक इंस्पेक्टर ऑपरेटिंग सिद्धार्थ कुमार, सीनियर टीसीआई सिग्नल अश्वनी कुमार यादव, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, राजद जिला उपाध्यक्ष रामविनोद पासवान, कांग्रेस के वरीय नेता विश्वनाथ हजारी, राजद महासचिव मनोज कुमार राय, पूर्व सरपंच विधा भूषण यादव, शिक्षाविद प्रमोद कुमार कंठ तथा जिला राजद सचिव जयलाल राय सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।