Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों नहीं रही अच्छी बारिश की संभावना, जानिए मौसम का मिजाज
  • कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू
  • गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन एलर्ट मोड में
  • जिलाधिकारी ने क्यों कहा : दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें सुनिश्चित
  • जिले में स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल
  • क्या हुआ जब सिविल सर्जन ने किया सीएचसी बिथान का औचक निरीक्षण,
  • भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान
  • उद्धाटन से पहले ही दरका मॉडल थाना भवन 
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » शान्ति पूर्ण मुहर्रम और चाक चौबंद विधि व्यवस्था के दावों की निकली हवा

शान्ति पूर्ण मुहर्रम और चाक चौबंद विधि व्यवस्था के दावों की निकली हवा

जगह जगह जम कर हुआ बवाल, नगरबस्ती में पुलिस को दौड़ा–दौड़ा कर पीटा
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar27/06/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
हंगामे के बाद का नजारा।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान द्वारा मोहर्रम पर्व को लेकर लगातार शांति व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे, अधिकारियों की बैठकें, फ्लैग मार्च और चाक–चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के दावे उपद्रवी तत्वों के सामने धरे के धरे रह गए। कल्याणपुर, उजियारपुर, मथुरापुर, वैनी, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र की घटनाओं ने प्रशासन के तमाम दावों की पोल खोल कर रख दी।

मोहर्रम की शाम ताजिया मिलन की खबर के साथ–साथ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हत्या, मारपीट और हिंसा की खबरें आने लगीं। हालात ऐसे बन गए कि, समस्तीपुर सदर अस्पताल में घायलों की कतार लग गई। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार,

1. कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मुहर्रम के अवसर पर करतब दिखाने के बहाने एक पुराने विवाद में किसी ने एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी।

2. वहीं मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली में एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

3. इसके अलावा उजियारपुर थाना क्षेत्र में भी पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प होने की बात सामने आई है।

4. वैनी थाना क्षेत्र स्थित चंदौली में एक महिला के साथ मारपीट के बाद बवाल का मामला सामने आया है।

5. सबसे हंगामेदार तस्वीर मथुरापुर थाना क्षेत्र के नगर बस्ती से आई, जहां ताजिया मिलान के दौरान दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। हालात संभालने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। बताया जाता है कि, इस क्रम में बीच–बचाव करने गए करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया और बाद में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

प्रशासनिक दावा और तैयारी :

इन तमाम घटनाओं के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि, जब प्रशासन पहले से अलर्ट होने का दावा कर कर रहा था, कथित रूप से एसपी, डीएसपी, एसडीओ, सीओ, बीडीओ सहित सभी पदाधिकारी एक्शन मोड में थे, जगह–जगह दंडाधिकारी तैनात किए गए थे, संबंधित थानों की पुलिस भी जगह–जगह तैनात थी।

उठ रहे सवाल :

इतनी जबरदस्त तैयारी के बावजूद आखिर इतनी बड़ी घटनाएं कैसे हो गईं? क्या प्रशासन के शान्ति पूर्ण मुहर्रम का दावा सिर्फ बैठक, फोटो सेशन और मिडिया कवरेज के लिए था? अगर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी, तो जिले में हत्या और पुलिसकर्मियों की पिटाई जैसी घटनाएं कैसे हुई?

दहशत और तनाव :

फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन की कार्यशैली कठघरे में है और जिले में दहशत एवं तनाव का माहौल बना हुआ है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

ASP Samastipur DSP Samastipur Muharram Samastipur Police SDO Samastipur SP Samastipur
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन एलर्ट मोड में

21/07/2026

जिलाधिकारी ने क्यों कहा : दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ करें सुनिश्चित

21/07/2026

भाकपा माले व खेग्रामस ने क्यों किया 25 जुलाई को ताजपुर प्रखंड-अंचल घेराव को सफल बनाने का आह्वान

19/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?