ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है ‘सहकारिता’। यह सही मायने में रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम है। सहकारिता के माध्यम से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में समृद्धि लाई जा सकती है।” बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा में जीर्णोद्धार कार्य का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। सहकारिता के माध्यम से गैर कृषि कार्य भी मुमकिन : उन्होंने कहा कि, “शहद उत्पादक, मखाना उत्पादक, मछली उत्पादक, बुनकर तथा कृषि एवं गैर कृषि कार्यों के लिए प्राथमिक सहकारी समितियों का गठन कर रोजगार के व्यापक अवसर…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । आगामी बाढ़ एवं सुखाड़ की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में प्रभारी सचिव प्रणव कुमार के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सुनिश्चित : इस दौरान प्रभारी सचिव ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपदा की संभावित परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि, “आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी संसाधन एवं व्यवस्थाएं पूर्व से ही…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। अगले 5 दिनों में शुष्क मौसम, बढ़े तापमान और पुरवा हवा भारी उमस और प्रचंड गर्मी का अहसास कराएगा। इस दौरान लू चलने की भी संभावना है। आगामी 7 जून तक का मौसम पूर्वानुमान : इस बाबत जिले के डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 07 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4–5 जून को लू : पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के आमतौर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल) के प्रदेश सचिव-सह-जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश व जिला महासचिव राम बालक राय ने जिओबी मद से आच्छादित शिक्षकों के मार्च 2026 से लंबित वेतन भुगतान को लेकर जिला पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को ज्ञापन सौंपते हुए अविलंब भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है। दी चेतावनी : इस क्रम में संघ ने चेतावनी दी है कि, “शीघ्र वेतन भुगतान नहीं होने की स्थिति में शिक्षकों में व्यापक असंतोष उत्पन्न हो सकता है।” बताया दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक : संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश सचिव…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के कुलपति डॉ पी एस पांडेय को कन्फेडरेशन आफ हार्टीकल्चर एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सी.एच.ए.आई.) के कौटिल्य लोकनीति सम्मान से सम्मानित किया गया है। डॉ. रवीश चंद्रा ने किया सम्मान ग्रहण : कुलपति डॉ पांडेय को यह पुरस्कार महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदान किया। विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण कुलपति डॉ पांडेय के अनुपस्थिति में प्रोफेसर डॉ. रवीश चंद्रा ने यह सम्मान ग्रहण किया। विश्वविद्यालयों की शिक्षा पद्धति में आया बदलाव…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली द्वारा आत्मा, समस्तीपुर के सहयोग से कल्याणपुर प्रखंड के लदौरा गांव में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग तथा समेकित पोषक तत्व प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। मृदा परीक्षण का महत्व : कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. आर. के. तिवारी ने किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा मृदा परीक्षण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, “मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ओईनी। ”कला कोई भी हो मनुष्य को संवेदनशील बनाती है। इस तरह की कार्यशालाएं नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में महती भूमिका निभाती हैं।” सबको सीखनी चाहिए कम से कम एक कला : आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राम कुमार मिश्र ने मंगलवार को स्थानीय शारदा सावित्री अनिल संगीत महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मनुष्य को जीवन में कम से कम एक कला अवश्य सीखनी चाहिए। कार्यक्रम : बताते चलें कि, हर साल की तरह इस साल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विभूतिपुर। जिले की चर्चित एवं सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय दूर देहात संस्था द्वारा सोमवार को नरहन में स्नातक के छात्र–छात्राओं केलिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य समारोह पूर्वक शुभारंभ किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। स्वागत व उद्घाटन : अतिथियों का मैथिल परंपरानुसार स्वागत अभिनन्दन के बाद मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद जितेंद्र कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता कुमारी के साथ संस्था के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क Oini 24 समस्तीपुर। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में माह के पहले मंगलवार को लगने वाले 49 सहयोग शिविरों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। निष्पादन में पारदर्शिता और स्पष्टता : इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक परिवादी को उनके द्वारा दिए गए आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि 30 दिन पूर्व तक प्राप्त सभी आवेदनों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। क्षीण होती मिट्टी की उर्वरक क्षमता के संरक्षण व संवर्धित करने के लिए डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली के द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ताजपुर प्रखंड के फतेहपुर बाला पंचायत भवन में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया ने की। अंतरवर्तीय खेती से रसायनों व रासायनिक खादों पर नियंत्रण : इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. धीरु कुमार तिवारी ने उपस्थित किसानों को रासायनिक दवाओं के संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी। अपने…