
Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 5दिनों में प्रचंड गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं छिट-पूट वर्षा हो सकती है। हालांकि 28–29 जून के आसपास करीब आधे दर्जन जिलों में गरज और वज्रपात के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है।
इस बाबत डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 23 जून से 28 जून, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि,
वज्रपात के साथ कब कहां होगी बारिश :
पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के अधिकांश स्थानों में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कहीं-कहीं छिट-पूट वर्षा हो सकती है। हलाकि 28-29 जून के आस-पास बेगूसराय, समस्तीपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ अनेक स्थानों पर अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। इस अवधि के अधिकांश समय आकाश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने की संभावना है।
तापमान :
इस अवधि में अधिकतम औसत तापमान 35⁰ सेल्सियस से 37° सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम औसत तापमान 24⁰ सेल्सियस से 28° सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
कुछ जिलों में रहेगा तापमान अलग :
हालांकि, सिवान, गोपालगंज एवं बेगूसराय आदि कुछ जिलों में अधिकतम तापमान तापमान 40°C तक पहुँच सकता है। दूसरी ओर, मधुबनी एवं सीतामढ़ी जिलों में वर्षा की घटनाओं के कारण अपेक्षाकृत कम तापमान महसूस हो सकती है।
हवा की रफ्तार, दिशा और आर्द्रता :
पूर्वानुमानित अवधि में मुख्यतः 12-18 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चल सकती है।सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 75-80 प्रतिशत तथा दोपहर में सापेक्ष आर्द्रता 25-30 प्रतिशत रहने की संभावना है।