Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • संतुलित एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है योग : डॉ रामसुरेश,
  • समयबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करें संपन्न : कुलपति
  • किसानों की परेशानी को अपने परेशानी की तरह भलीभांति समझने की जरूरत : प्रखंड प्रमुख 
  • पंचायत चुनाव 2026 : निर्वाचन क्षेत्रों की सूची जारी, गजट प्रकाशन 23 को
  • विश्वविद्यालय परिवार का हर सदस्य रहे प्रसन्न और स्वस्थ – डॉ. रामदत्त
  • हरित क्रांति 2.0 : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय रचने जा रहा इतिहास
  • बी०एससी० कृषि (प्रतिष्ठा) ‘प्राकृतिक खेती’ के पहले बैच में शत- प्रतिशत नियोजन का अवसर
  • क्रेडिट रिकॉर्ड के लिए समय पर ऋण चुकाना आवश्यक : एलडीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » विश्वविद्यालय परिवार का हर सदस्य रहे प्रसन्न और स्वस्थ – डॉ. रामदत्त

विश्वविद्यालय परिवार का हर सदस्य रहे प्रसन्न और स्वस्थ – डॉ. रामदत्त

पूसा में योग दिवस से पूर्व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar17/06/2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
योग करते वैज्ञानिक।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 पूसा। “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र पद्धति है। जब आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मानसिक तनाव, धैर्यहीनता, रक्तचाप, मधुमेह आदि जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां बढ़ रही हैं। ऐसे में, जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्थाई सफलता केलिए मानसिक एकाग्रता और शारीरिक ऊर्जा दोनों जरूरी हैं।”

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. रामदत्त ने मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “भ्रामरी, प्राणायाम आदि जैसे अभ्यास से मन शांत होता है, फोकस बेहतर होता है और हैप्पीनेस इंडेक्स बढ़ता है। हमारा लक्ष्य है कि विश्वविद्यालय परिवार का हर सदस्य प्रसन्न और स्वस्थ रहे, ताकि वह राष्ट्र के लिए बेहतर योगदान दे सके।”

उद्देश्य :

बताते चलें कि, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्री-बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व ‘योग एवं ध्यान द्वारा हैप्पीनेस इंडेक्स ऑग्मेंटेशन’ विषयक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 6 से 7 बजे तक चले इस सत्र का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले छात्रों, शिक्षकों और वैज्ञानिकों को योग के प्रति जागरूक करना तथा उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था।

परिचय सत्र से शुरुआत : 

कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसके बाद प्रतिभागियों ने सरल योगासन और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। सभी प्रतिभागी योगा मैट पर बैठकर आँखें बंद कर कानों को उंगलियों से दबाकर मधुर गुंजन करते दिखे। 

योग दिवस पर भी बृहद आयोजन :

इस दौरान डॉ. रामदत्त ने कहा कि, “विश्वविद्यालय प्रशासन का प्रयास है कि, योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया जाए। इसी कड़ी में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी बृहद आयोजन किया जाएगा।”

लक्ष्य और उपस्थिति :

कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य प्रतिभागियों का समग्र विकास करना था, जिससे उनकी ऊर्जा स्तर, एकाग्रता, माइंडफुलनेस और समग्र स्वास्थ्य में वृद्धि हो सके। प्रतिभागियों ने भी माना कि सुबह के सत्र से उन्हें दिनभर स्फूर्ति और सकारात्मकता का अनुभव हुआ। कार्यक्रम में डॉ. रितंभरा, डॉ. संजीत कुमार समीर, डॉ. कुमार राज्यवर्धन सहित स्कूल के कई शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr Kumar Rajywardhan Dr. Rajendra Prasad Central Agriculture University Pusa Dr. Ramdutt Dr. Ritambhara School of Agri-Business and Rural Management Pusa
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

मुंगेर विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को लेकर बढ़ी सरगर्मी,

10/06/2026

बुझ गया मुशायरों की महफ़िल का एक और अहम चिराग़

28/05/2026

35वें बलिदान दिवस पर शिद्दत से याद किए गए डिजीटल इंडिया के सूत्रधार और आधुनिक भारत के शिल्पी

22/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?