
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। मौसम की बदमिजाजी पर रेल विकास एवं विस्तार मंच के कार्यकर्ताओं का हौसला भारी रहा और भारी वर्षा में टेंट, दरी-जाजिम भींग जाने के बावजूद मंच के बैनर तले विभिन्न रेल विकास संबंधित मांगों को लेकर डीआरएम कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय उपवास आंदोलन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, रेल विकास संघर्ष समिति से जुड़े लोग एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग :
इस दौरान आंदोलनकारियों ने अटेरन चौक रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण, मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने तथा कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर नई रेल लाइन, बाबा केवल स्थान- कर्पूरीग्राम, दलसिंहसराय से पटोरी, मुक्तापुर से थानेश्वस्थान नई रेल लाईन योजना को अविलंब मंजूरी देने, रेल कारखाना में पूर्णरूपेण पीओपी कार्य आरम्भ करने, जंक्शन पर वाशिंग पिट निर्माण करने, एवं समस्तीपुर से लंबी दूरी की गाड़ी चलाने समेत रेल से जुड़ी अन्य जनसमस्याओं के समाधान की मांग की गई।
कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज :
इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह एवं संचालन जीबछ पासवान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने कहा कि वर्षों से जनता इन मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन की ओर से ठोस पहल नहीं होने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
उपस्थिति :
उपवास आंदोलन में भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, उपेंद्र राय, विश्वनाथ गुप्ता, पूर्व पार्षद अर्जन कुमार राय, रामलाल राय, राजद के राकेश ठाकुर, राम विनोद पासवान, जगलाल राय, शाहीद हुसैन, माकपा के सत्यनारायण सिंह, कांग्रेस के डोमन राय, विश्वनाथ सिंह हजारी, परमानंद मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, अशोक कुमार राय, भाजपा के राकेश कुमार राज, रामगुलेब राय, राजेंद्र राय, शंभू राय, कृष्ण कुमार शामिल हुए। अंत में 10 सूत्री स्मार पत्र डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा को सौंपकर अविलंब मांग पूरा करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी के साथ सभा समाप्ति की घोषणा की गई।