
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। अगले तीन चार दिनो में प्रचंड गर्मी और उमस के बीच तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और कहीं कहीं वज्रपात की संभावना है।
इस बाबत जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी 31 मई, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार,
तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा :
“अगले तीन-चार दिनों तक उच्च तापमान, हवा में अधिक नमी एवं अनुकूल मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम अर्थात 10 से 25 मिमि तक वर्षा हो सकती है। वर्षा के समय औसतन 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वर्षा के दौरान कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान है।”
तापमान :
हालांकि, “पूर्वानुमानित अवधि में जादातर जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिसमें सारण एवं सिवान जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। शेष जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है। जबकि प्रायः जिलों में न्यूनतम तापमान 21-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।”
हवा की रफ्तार और आर्द्रता :
पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 20 से 25 कि०मी० प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की सम्भावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 35 से 40 प्रतिशत रहने की अनुमान है।