
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में आनंद दृष्टि एवंम संकल्प तरु के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हरियाली समस्तीपुर अभियान’ को जिला स्तर पर सफल बनाने के लिए रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। इस अभियान के प्रथम चरण में समस्तीपुर प्रखंड का चयन किया गया है। इसके पूर्व समस्तीपुर प्रखंड के धर्मपुर में पुस्तकालय परिसर में एक बैठक मुकेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी।
कई किसान हुए शामिल :
इसी कड़ी में रविवार को प्रखंड कृषि कार्यालय जितवारपुर, समस्तीपुर कार्यालय में आनंद दृष्टि और संकल्पतरु फाउंडेशन द्वारा, हरियाली समस्तीपुर अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समस्तीपुर कृषि सलाहकार सुधीर कुमार केवस निजामत, धर्मनाथ राय जितवारपुर चौथ, संदीप कुमार हकीमाबाद, शिवनारायण राय जितवारपुर निजामत, कृष्ण कुमार मोहनपुर, धीरेंद्र कुमार हरपुर एलौथ, जटाशंकर प्रसाद मोरदिवा, विजय कुमार छतौना, संतोष कुमार चकनूर, मनोज कुमार बिशनपुर, आदि किसानों ने भाग लिया।
किया प्रेरित :
इस अवसर पर कृषि सलाहकार ने पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय आनंद दृष्टि जैसे संस्थानों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया और किसानों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
100 किसानों का हुआ पंजीयन :
इस बैठक में विनोद राय, निरंजन कुमार ठाकुर , शुभम कुमार ठाकुर, समीर कुमार, प्रेम नारायण महतो , अरुण ठाकुर, जगदीश राय, दिकू कुमार, हीरालाल दास, चंदन कुमार, मोहम्मद शमीम अंसारी, कैलाश प्रसाद, रमाकांत राय, तेजू कुमार, सत्यम कुमार झा, प्रीतम प्रकाश, सुजीत कुमार, राम ललित राय, विशाल कुमार, अंकित कुमार ललित कुमार, बिजेंदर मोहन, अशोक कुमार, मुन्ना कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, अरविंद कुमार ठाकुर, रोशन कुमार, सत्यनारायण राय, प्रिंस कुमार रामचंद्र राय, अमित कुमार, मीना देवी, मनोज कुमार, आनंद वरदान कुमार, दीप नारायण ठाकुर, दीपक कुमार, रवि शंकर कुमार, उत्तम कुमार राय, मुकेश कुमार, शंकर राय, सुरेश राय, राजेश कुमार, भोला लाल साह, रामनिवास राय, सतीश प्रसाद सिंह, राजेश कुमार झा, शुभम कुमार, प्रयाग प्रसाद, राहुल कुमार, राजकुमार राय, सनी कुमार, सुमन, सौरभ कुमार सहित करीब 100 किसानों को पंजीकरण किया गया।
कराए जाएंगे फलदार एवं लकड़ी हेतु पौधे उपलब्ध :
इन किसानो को संस्था द्वारा नि:शुल्क फलदार एवं लकड़ी हेतु पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। कुल किसानो को डिमांड के अनुसार लगभग 16, 000 पौधों का सूची बनाई गई है। प्रमुख पौधों में आम, लीची, बेल, अमरूद, नींबू , कटहल, जामुन, अनार, सेव, चीकू, माल्टा, मौसमी, महोगनी, पौधे निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
धन्यवाद ज्ञापन और समापन :
आए हुए किसानों को आनंद दृष्टि के परियोजना निदेशक आशीष आनंद ने आए हुए किसानों का स्वागत करते हुए भीषण गर्मी में भी उपस्थित होने के लिए आभार जताया। आनंद और अक्षय ने कहा कि, विकसित बिहार और राष्ट्र के निर्माण में किसानो अहम भूमिका रही है। बैठक में आए हुए तमाम किसानों एवं किसान सलाहकार को धन्यवाद देने के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई।