ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने पिछले 10 दिनों में 14 कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया, जिससे अधिकांश यात्रीगण बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सके। इस क्रम में रेल मंडल के प्रमुख स्टेशनों – जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी आदि पर वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में कुल 720 वॉलिंटियर, वाणिज्य एवं टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ बल की तैनाती के साथ भीड़ पर लगातार नजर बनाए हुए है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए वार रूम दिनांक 10 फरवरी 2025 से…
Author: Dr. Sanjay Kumar
समस्तीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक कारणों से कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं मार्ग परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 14005/14006 (सीतामढ़ी – आनंद विहार – सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक रद्द रहेगी। इसके अलावा, ट्रेन संख्या 15559 (दरभंगा – अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस) 19 फरवरी 2025 को यह ट्रेन अपने नियमित मार्ग छपरा – बनारस – प्रयागराज – सतना – कटनी मुड़वारा – बीना के स्थान पर छपरा – गोरखपुर – बाराबंकी – लखनऊ – कानपुर – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं – बीना के मार्ग से चलेगी। वहीं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा/ समस्तीपुर । डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ अब्दुल सत्तार ने मौसम के अनुसार किसान भाईयों केलिये सुझाव जारी कर बतीयी है कि अगात आलू की तैयार फसल की खुदाई करें। खुदाई के 15 दिनों पूर्व सिंचाई बन्द कर दे। आलू की फसल जो कृषक बंधु बीज के लिए रखना चाहते हैं उसकी ऊपरी लत्तर की कटाई कर दें। तैयार खेत की एक हल्की जुताई कर गरमा सब्जियों जैसे-भिन्डी, कट्टू, कदिमा, करेला, खीरा एवं नेनुओं की बुआई किसान भाई कर सकते है। बुआई के लिए मौसम अनुकुल है। भिंडी के लिए परभनी क्रान्ति,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगले 5दिनो में मौसम में बदलाव के आसार नहीं हैं। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 19-24 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ यह 26 से 28 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । स्टेशन रोड समस्तीपुर स्थित मिल्लत एकेडमी परिसर में मिल्लत कस्तूरबा महिला महाविद्यालय के नाम पर अवैध तरीके से मौलाना मजहरूल हक अरबी फारसी विश्वविद्यालय से बी.लिस आदि का कोर्स संचालित किया जा रहा है। इस तरह सैकड़ो छात्रों के भविष्य से खिलवाड किया जा रहा है। हालिया कुछ साल पुर्व तक इसी विश्वविद्यालय से स्नातक आदि भी कराया जाता रहा है। इस ओर एसीएस शिक्षा विभाग का ध्यानाकर्षण कराते हुए मिल्लत कस्तूरबा महिला महाविद्यालय के शिक्षा कर्मियों ने समुचित जांच कराने की गुहार लगाई है। एसीएस को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला 2025 के समापन के साथ तीन दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण भी संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन तकनीक के अलावा मशरूम पनीर बनाने का भी क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए मशरूम मैन डाॅ दयाराम ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में अनुसुचित जाति जन जाति समन्वित योजना के तहत अजा/अजजा समुदाय के 100 महिला पुरुष किसानों प्रशिक्षण लिया। वहीं अखिल भारतीय अनुसंधान परिषद के शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में उड़ीसा, झारखंड, बक्सर, बंगाल,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । हमारा भारत कृषि प्रधान देश है। क्योंकि आज भी देश की अर्थ व्यवस्था का बड़ा हिस्सा कृषि क्षेत्र पर निर्भर है। इसलिए इसमें कोई संदेह नहीं कि विकसित भारत बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित खेल ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला 2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डाॅ पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा किसान मेला एवं किसानो के सहयोग से विकसित भारत की संकल्पना को बल मिलेगा। बताते चलें कि डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित खेल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड मुजफ्फरपुर को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड के पदाधिकारियों ने किसानो को प्राकृतिक व जैविक खेती को अपनाने केलिए जागरूक किया। बताते चलें कि जोनल रिक्रूटमेंट प्रबंधक संतोष कुमार झा के निर्देशन में शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड ने इस मेले में किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाते हुए मृदा की उर्वरक क्षमता बढ़ाने और आवश्यकता अनुसार फसल प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। इस क्रम में सर्विस मैनेजर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क ओईनी । स्वच्छता सबसे बडा धन है। इसकेलिए सरकार की ओर से जो भी प्रयास किए जा रहे हैं उनमें हम सबकी सहभागिता जरूरी है। तभी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लोहिया स्वच्छता मिशन सफल हो सकेगी। भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान ने सोमवार को ओईनी बाजार में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा यदि हम सभी सिर्फ अपने घरों के आसपास सफाई रखें तो स्वतः स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के सपना साकार हो जायेगा। बताते चलें कि भाजपा पूसा मंडल दक्षिणी स्थित खुदीराम बोस पूसा बाजार में युवा मोर्चा के शुभम जयसवाल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित खेल मैदान परिसर में आयोजित तीन दिवसीय किसान मेला में सेल्को इंडिया की, समस्तीपुर इकाई ने किसानो को सौर उर्जा को अपनाकर आय बढाने केलिए जागरूक किया। इस अवसर पर सेल्को इंडिया के स्थानीय प्रबंधक यशवंत कुमार ने बताया कि विगत 9 वर्षों से सोलर सिस्टम के माध्यम से शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में हम काम कर रहे हैं। सुर्य उर्जा का प्राकृतिक एवं अक्षय भंडार है। उर्जा के पारंपरिक स्रोतों यथा गैस, बिजली, डीजल, पेट्रोल आदि के बढते मुल्य और इनके भंडार या उत्पादन में…