ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय, ढोली, में समस्तीपुर जिले के चयनित अनुसूचित जाति समुदाय के 25 प्रशिक्षणार्थियों हेतु आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण के साथ समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक डॉ. पुष्पा कुमारी, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, वैज्ञानिक एवं प्रशिक्षण संयोजिका डॉ. तनुश्री घोड़ई आदि ने संबोधित किया। जिसमें प्राप्त ज्ञान को जीवन में उतार कर स्वरोजगार कर स्वावलंबी बनने केलिए प्रेरित किया व खुशहाल…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट में समस्तीपुर के प्रसिद्ध चिकित्सक श्री रामचंद्र सेवा सदन के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने उद्घाटन संबोधन में डाॅ. सिंह ने इस शिविर के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा कि, स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है और यही वह सम्पत्ति है, जो हमें हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति देती है। जब भी कोई व्यक्ति बीमारी के कारण पीड़ित होता है, तो सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक…
किसान भाईयों केलिए समसामयिक सुझाव ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए, किसान भाईयों को अपने सब्जियों की फसलों की सिंचाई करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से, मटर, टमाटर, बैगन, मिर्च, प्याज और पत्ता गोभी जैसी सब्जियों की फसलों को पानी की आवश्यकता होती है। इन फसलों में सिंचाई करने से न केवल उनकी वृद्धि और विकास में मदद मिलेगी, बल्कि तापमान में वृद्धि के कारण होने वाले नुकसान से भी उन्हें बचाया जा सकता है। किसानों से अनुरोध है कि वे अपनी फसलों की सिंचाई…
दिल्ली हादसे से सबक ले कर समस्तीपुर मंडल सतर्क, भीड़ नियंत्रण को लेकर एसीएम टीसी के नेतृत्व में चल रहा विशेष टिकट चेकिंग अभियान ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। इन दिनों महाकुंभ में स्नान करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ मंडल के अलग अलग स्टेशनों पर जुट रही है। महाशिवरात्री के अवसर पर कुम्भ में आखिरी शाही स्नान को लेकर स्टेशन पर व ट्रेनो में व्यापक भीड़ जुट रही है। दिल्ली हादसे के बाद रेलवे इससे सबक लेते हुए अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मंडल एलर्ट मोड में है। इसके तहत भीड़ नियंत्रण एवं यात्रियों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगले 5दिनों में मौसम में किसी खास बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहेगा। पूरवा हवा के कारण ठंड के अहसास में कमी आयेगी। जिले के पूसा स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा एवं मौसम विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 27 फरवरी, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल आ सकते है। हालांकि मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 13212/13211 दानापुर-जोगबनी -दानापुर एक्सप्रेस एवं 13214/13213 सहरसा-जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के प्रतापगंज स्टेशन पर दिनांक 22.02.2025 से 02 मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान किया जा रहा है। इस बाबत मंडल मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13211 जोगबनी-दानापुर एक्सप्रेस 06.49 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 06.51 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसी तरह गाड़ी सं. 13212 दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस 13.12 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी और 13.14 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार दिनांक 22.02.2025 से गाड़ी सं. 13213 जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस 19.09 बजे प्रतापगंज पहुंचेगी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। महाकुंभ का समापन आगामी 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान के साथ होगा। मिथिला क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस खास अवसर पर पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने की इच्छा रखते हैं। जिस कारण महाकुंभ को लेकर प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। सीमावर्ती रेलवे स्टेशन यथा जयनगर, रक्सौल, जोगबनी आदि से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रयागराज के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। इसके अलावा मिथिलांचल के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में यात्री यहां पहुंच रहे हैं। श्रद्घालुओं की यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता को बनाए रखते हुए, सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा दिया है। इसके तहत नीट, आईआईटी आदि का सपना देखने वाले बच्चों केलिए ‘दीक्षा कोचिंग’ की स्थापना की गई है। बुधवार को इस कोचिंग संस्थान का सिटी सेन्ट्रल स्कूल भूइंधारा परिसर में भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवा निवृत शिक्षक बालेश्वर पांडेय, विशिष्ट अतिथि राम लगन सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) तथा डॉ मित्र कुमार ठाकुर दीक्षा कोचिंग का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह के दौरान सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान ए के पैलेस समस्तीपुर के सभागार में नए उद्यमियों और विक्रेताओं के लिए 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। निसबड के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया। प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के बाद, बिजली बिल पर काफ़ी बचत होती है। परिवहन, बैटरी चार्जिंग, हीटिंग, प्रकाश व्यवस्था यहाँ तक कि बिजली के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने से मासिक बिल कम हो सकते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंगलवार को संपूर्ण समस्तीपुर मंडल में सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान 2521 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिससे रेलवे को 17.82 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस क्रम में दरभंगा स्टेशन पर विशेष किलाबंदी अभियान भी चलाया गया, जिसके तहत स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच कर्मियों एवं आरपीएफ जवानों को तैनात किया गया। इस कड़े जांच अभियान के दौरान 701 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनसे 5.91 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, आरक्षित…