
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक निजी कार्यक्रम के दौरान धरमपुर चकनूर रोड स्थित अपने पुराने साथी के यहां पहुंचे। इस अवसर पर उनके अगवानी के लिए समस्तीपुर मेयर अनीता राम समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। जहां महापौर ने उनक पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

इस दौरान महामहिम ने अपने पुराने परिचित और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सहपाठी रह चुके स्वर्गीय प्रोफेसर मसरूर अहमद के परिजनो से मुलाकात की। ज्ञात हो स्वर्गीय प्रोफेसर मसरूर अहमद साहब बिरौली कॉलेज के प्रोफेसर रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उनका निधन हो गया था।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए श्री खान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा के बिहार में उच्च मानकता वाले शिक्षण संस्थान का खुलना आवश्यक है। ताकि यहां के छात्र छात्राए बाहर न जायें।
उनके अगवानी के लिए स्वर्गीय मसरूर अहमद के पुत्र शाद अहमद, फैसल अहमद के अलावा समाजसेवी एजाजुल हक नन्हे, राजिउल इस्लाम रिज्जु, वार्ड पार्षद पति एहसानुल हक चुन्ने, जेनिथ सेंट्रल स्कूल के निदेशक मजहर आलम, वार्ड पार्षद सुजय कुमार गुड्डू, मजहरूल हक, नीतीश कुमार सिन्हा के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।



