
ओईनी न्यूज नेटवर्क
सुभाष चन्द्र कुमार
पूसा । प्रशासनिक महकमे में दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता, समयपालन, कर्तव्यपरायणता अपने अधीनस्थों के प्रति आदर्श व्यवहार महत्वपूर्ण है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में 30 दिवसीय ओरियंटेशन प्रोग्राम के तहत मुजफ्फरपुर जिले के प्रशिक्षु अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक
डीआरपीसीएयू अनुसंधान डॉ अनिल कुमार सिंह ने उक्त बाते कही।
उन्होंने कहा कि ये वे गुण है जिससे अपने सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी के साथ समयानुसार समुचित व त्वरित निर्णय लेकर सफलतापूर्वक ससमय कार्य संपादित कर सकते है।
उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों को सामाजिक कार्यों में उपयोग होने वाले तकनीकी ज्ञान से अवगत होने की भी आवश्यकता होती है। जीवन में हर पल प्रत्येक घटना से कुछ न कुछ सीखने केलिए तैयार रहने वाले पदाधिकारी सफल होते है।
इसके पुर्व उद्घाटन एवं स्वागत की औपचारिकता के बाद स्वागत संबोधन में शश्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ रत्नेश कुमार झा ने कहा कि समय बहुत ही तीव्र गति से गतिमान रहता है। कार्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य, जिला एवं प्रखंडों के कार्यों का भलीभांति निष्पादित किया जा सकता है।
वहीं कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रसार शिक्षा उप निदेशक प्रशिक्षण डॉ बिनीता सतपथी ने कहा कि अधिकारियों को अपने पद की गरिमा को बरकार रखते हुए सरकारी कार्यों के सफल संचालन की जिम्मेवारी मिली है। धन्यवाद ज्ञापन वैज्ञानिक डॉ फूलचंद ने दी।
मौके पर डॉ मुकेश कुमार के अलावे मुजफ्फरपुर जिला परामर्शी सुनील कुमार शुक्ला, उप परियोजना निदेशक बिनोद कुमार सिंह सहित टेक्निकल टीम के सुरेश कुमार, सूरज कुमार आदि मौजूद थे।