Author: Dr. Sanjay Kumar

एसके मंडल ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस अगामी 2 मार्च 2025 को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने स्वर्णिम सफलता के सफर का 10वां सालगिरह मनाने जा रहा है। इस बाबत जानकारी देते हुए संस्थान के प्यबंध निदेशक एसके मंडल नें बताया कि यह अवसर न केवल हमारी सफलता और संस्थानिक उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि उन तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर है, जिन्होंने हमारे इस सफर को आसान बनाया और हमें इस बुलंदी तक पहुंचाया है। ग्रामीण युवा प्रतिभा के सपनो को ऊंची उड़ान देने की हमारी यह यात्रा मूल रूप…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर । डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय स्थित एडवांस सेंटर फॉर मशरूम रिसर्च परिसर में दर्जनों किसानो को नवीनतम तकनीक से मशरूम उत्पादन का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर मशरूम मैन डाॅ दयाराम ने बताया कि मशरूम की खेती सबसे लाभदायक व्यवसाय है। जिसे कम खर्च और कम जगह के साथ शुरू कर 06 से 10 गुना मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मशरूम, धीरे-धीरे लोगों के आर्थिक स्वावलंबन का भरोसेमंद वैकल्पिक साधन बन चुका है। उन्होंने बताया कि सफेद बटन मशरूम की बाजार में सबसे अधिक मांग है। इसलिए प्राय:…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर । कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली परिसर में भागलपुर से प्रधानमंत्री के द्वारा पी.एम. किसान सम्मान निधी योजना के 19वीं किस्त जारी करने एवं किसानों केलिए संबोधन का सीधा प्रसारण प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् सदस्य डॉ. तरूण कुमार चौधरी ने कहा कि पी.एम. किसान सम्मान निधी योजना के की राशि से किसानो को खेती करने में काफी सहयोग मिलता है। उन्होने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है। इसलिए इस प्रकार की योजनाओं से किसानों को काफी प्रोत्साहन मिलता है। इस अवसर पर उपस्थित डॉ. रा.प्र.के.कृ.वि.वि प्रबंधन समिति सदस्य…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर। जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के स्वीकृति से पूर्व सैनिकों में हर्ष का माहौल है। इस उपलक्ष्य में सोमवार को जिले के वार मेमोरियल प्रांगण में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में जिले के पूर्व सैनिकों ने बिहार सरकार के इस निर्णय का सहर्ष स्वागत किया। साथ ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की स्थापना की स्वीकृति देने केलिए सरकार को धन्यवाद दिया। तत्पश्चात पूर्व सैनिकों के एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आशा व्यक्त की कि  भविष्य में भी राज्य सरकार और जिला प्रशासन सैनिकों के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी (एसएनबी)। रविवार को ओईनी बाजार स्थित खादी भंडार के नव निर्मित मार्केट में भारतीय जीवन बीमा के स्मार्ट कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले स्मार्ट कार्यालय के स्थानीय प्रबंधक प्रभाष कुमार ने मंडल विपणन प्रबंधक आईपी सिंह सहित आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। तदुुपरान्त श्री सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जिला खादी ग्रामोद्योग के मंत्री धीरेन्द्र कार्यी सहित अतिथियों के साथ संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर मंडल विक्रय प्रबंधक बेगूसराय मिनाल कुमार मेहता, पूर्व विधायक उजियारपुर दुर्गा प्रसाद, वरिष्ठ शाखा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । संत निरंकारी मिशन की सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को साकार करने हेतु भारत सरकार के ‘प्रोजेक्ट अमृत’ स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान के तृतीय चरण में मिशन के सैकड़ों सेवादल स्वयंसेवकों द्वारा मगरदही घाट से पीपड़ा घाट तक नदी घाटों की सफाई की गई। कार्यक्रम का उद्‌घाटन सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक, समस्तीपुर के अध्यक्ष विनोद राय ने किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरुक करना है। यह एक सार्थक कदम है, ताकि भावी पीढ़ियों को निर्मल जल और स्वस्थ पर्यावरण का वरदान प्राप्त…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर । महाकुंभ 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में समस्तीपुर मंडल ने भी यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यात्रा को सुनिश्चित करने के लिए विशेष रेल सेवाओं की व्यवस्था की है। जिसके तहत रविवार को मंडल के जयनगर, दरभंगा, सहरसा तथा रक्सौल स्टेशनों से चार कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेनें झूंसी के लिए संचालित की जाएंगी। स्थानीय मंडल मुख्यालय से इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक सहरसा से खगड़िया, हसनपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते झूंसी केलिए अपराह्न 15:00 बजे रवाना होगी।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। समस्तीपुर के लाल ने एक बार फिर किया कमाल और मात्र 73 गेंदो का सामना करते हुए ताबरतोर 15 चौके और दो शानदार छक्कों की मदद से 106 रन बटोर लिए। यह कारनामा किया है समस्तीपुर के दिगंबरा निवासी मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के सुपुत्र  भानू प्रताप सिंह ने। जिसके शतकीय पारी के दम पर पटना की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहले खेलते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 240 रनो का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में 25 ओवर के इस मैच में 241 रनों के कठिन लक्ष्य का…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । शनिवार को जिला परिषद समस्तीपुर की सामान्य बैठक विद्यापति सभागार, पूसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई। बैठक शुरू होते ही जिला परिषद उपाध्यक्ष ठाकुर उदयशंकर ने जिला परिषद अध्यक्ष खुश्बू कुमारी के द्वारा क्षेत्र में पार्षदों को आवंटित होने वाली योजनाओं में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए वार्षिक कार्य योजना की सूचि को सार्वजनिक करने, क्षेत्र में पूर्ण योजना के बकाया राशि के तत्काल भुगतान करने के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने, सभी पार्षदों के क्षेत्र में सामान रूप से योजनाओं का संचालित करने और जिला परिषद कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान करने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर । कुम्भ मेला जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा आज जयनगर, दरभंगा और सहरसा स्टेशन से एक – एक (कुल तीन) कुम्भ मेला विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार  जयनगर से विशेष ट्रेन अपराह्न 16:30 बजे (संभावित) जयनगर से प्रस्थान करेगी। वहीं दरभंगा से यह विशेष ट्रेन रात्रि 21:00 बजे रवाना होगी। जबकि सहरसा से झूंसी के लिए यह विशेष ट्रेन अपराह्न 16:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह विशेष ट्रेनें कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध…

Read More