
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । नगर निगम समस्तीपुर के वार्ड संख्या-41 में महापौर अनीता राम ने विभिन्न निर्माण कार्य का फीता काट कर उद्घाटन किया। जिसमें रामसेवक राय के घर से जगदीश राय के घर होते हुए बड़ी जमुआरी नदी तक 969900 की लागत से नाला सह ढक्कन निर्माण, रंजीत साह के घर से देवक सहनी के घर की ओर 919300 रूपये की लागत से पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण, तथा आनन्द लाल महतो के घर से लेकर बोरिंग के पास तक 1483300 की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल है।


इस अवसर पर महापौर श्रीमति राम ने कहा कि नगर निगम स्वर्णिम विकास के बहुआयामी शिखरों को छूने लगा है। आज समस्तीपुर नगर निगम अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की बदौलत बिहार में कई मामलों में अव्वल है और लगातार ऊँचाइयां पाता जा रहा है।


उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता का प्यार और विकास योजनाओं और कार्यक्रमों में जन-जन की आत्मीय सहभागिता और आशीर्वाद से समस्तीपुर नगर निगम का संपूर्ण विकास ही हमारा मकसद रहा है।


हमने जनता से जो भी वादा किया था उसे पूरा किया है। जनता का कार्य करना ही प्राथमिकता है। जब तक नगर निगम क्षेत्र की समस्त समस्याएं दूर नहीं होंगी वह चैन से नहीं बैठेंगे और सदैव विकास की ओर अग्रसर रहेंगे।

मौके पर स्थानीय विधायक प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य धिरज कुमार शर्मा (13), गौतम कुमार (20), धनश्याम भरोष पंडित (01), सुजय कुमार (22),रूबी कुमारी (33), रंजीत कुमार दास (31), मो० चाँद (47), स्थानीय वार्ड पार्षद अनिता देवी, के अलावा मुनेस्वर महतो, आन्दलाल महतो, नीरज सुमन, राज कपुर सिंह, जगमोहन सिंह, अनिश कुमार, रवि कुमार, रंजीत कुमार रंभू आदि काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
