
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने गुरूवार को एक निजी परिसर में मेगा एमएसएमई आउटरिच कैंप में 55 करोड़ का ऋण वितरण किया। इस अवसर पर सबसे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उप क्षेत्र प्रमुख अंजनी कुमार, सुबोध मिश्रा, एवं अग्रणी जिला प्रबंधक समस्तीपुर सोनू कुमार ने जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं जिला परिषद अध्यक्ष खुश्स्वाबू कुमारी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
इस मेगा एमएसएमई आउटरेज कैंप में जिला जिला में अवस्थित सभी 19 शाखाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर उद्यमियों और जीविका समूह की जीविका दीदी सहित 300 से अधिक लाभार्थी उपस्थित थे। इस शिविर में सभी योजनाओं को मिलाकर लगभग 55. 00 करोड़ रूपया का ऋण स्वीकृत करते हुए स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने कहा कि सरकार द्वारा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाओं को संचालित की जा रहा है। लोग आत्मनिर्भर हो इसकेलिए बैंक भी सहयोग को तत्पर हैं। इसलिए बैंक से ऋण की सुविधा लेते हुए उसका अच्छे से उपयोग करें और जीवन को संवारें। इसमें बैंक भी अपनी भूमिका निभाएंगे। इस क्रम में श्री कुशवाहा ने अग्रणी जिला प्रबंधक को ऐसे कैंप के माध्यम से लोगो को ऋण मुहया कराने हेतु निर्देशित भी किया।



इस दौरान जीविका दीदी ने संगीत के माध्यम से अपना अनुभव साझा किया और बताया कि किस प्रकार बैंक और जीविका उनके जीवन में परिवर्तन लाया है। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सोनू कुमार ने कहा कि बैंक जिले के प्रत्येक परिवार को बैंकिंग सुविधा देने के लक्ष्य को लेकर गंभीरतापूर्वक अग्रसर हैै।


मौके पर आरसेटी निदेशक प्रकाश कुमार, यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक रंजीत कुमार, कृषि व्यवसाय अधिकारी अनिल कुमार, एलडीएम कार्यालय के भवानंद गूहा एवं जीविका के माइक्रो फाइनेंस मैनेजर राजेश कुमार समेत विभिन्न शाखा के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।

