
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ व्यक्तित्व व कौशल विकास केलिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। आपने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ अपने बच्चों को हमारे संस्थान में भेजा है उस उम्मीद और भरोसे पर हम शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे।
समस्तीपुर । छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण के साथ साथ व्यक्तित्व व कौशल विकास केलिए भी हम प्रतिबद्ध हैं। आपने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ अपने बच्चों को हमारे संस्थान में भेजा है उस उम्मीद और भरोसे पर हम शत-प्रतिशत खरा उतरेंगे।

गुरूवार को लीडर्स इंस्टीट्युट ऑफ हायर एजुकेशन परिसर में आयोजित गार्जियन मीट के दौरान इंस्टीट्यूट की चेयरमैन मोनी रानी ने अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कही।


उन्होंने कहा कि लीडर्स इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में एएनएम, जीएनएम, और बीएससी नर्सिंग शामिल हैं। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल पेशेवरों को तैयार कर समाज की सेवा करना है।


बताते चलें कि गार्जियन मीट के दौरान सबसे पहले लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, की चेयरमैन मोनी रानी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने संस्थान का दौरा कर छात्रों एवं अभिभावकों से मुलाकात की और शैक्षणिक प्रगति एवं संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की।

संस्थान के दौरे के दौरान, चेयरमैन मोनी रानी ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने छात्रों से उनकी शिक्षा और अनुभवों के बारे में फीड बैक लिया।

उन्होंने कहा कि देश भर से चुने हुए विशेषज्ञों की निगरानी में हम सैद्धांतिक शिक्षा बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहे है। ताकि हम सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा पेशेवर तैयार कर सकें। जिससे वे स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।


इस दौरान छात्रों और अभिभावकों ने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की और कहा कि लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में शिक्षा का स्तर अत्यधिक उत्कृष्ट है।

वहीं संस्थान प्रशासन ने यह आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सशक्त किया जाएगा और आवश्यक संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एसके मंडल ने अभिभावकों को संस्थान के अगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी छात्रों व अभिभावकों से फीड बैक लिया।

How useful was this post?
Click on a star to rate it!
Average rating 0 / 5. Vote count: 0
No votes so far! Be the first to rate this post.