
ओईनी न्यूज नेटवर्क
समस्तीपुर । यात्री सुविधा को देखते हुए बरौनी से नई दिल्ली के लिए वाया समस्तीपुर पाटलिपुत्र एक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाए। साथ ही वर्तमान में सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत स्थित खुदीराम बोस पूसा एवं कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन को समस्तीपुर रेल मंडल में शामिल करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाए।


उक्त बातें केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर को लिखे एक पत्र में लिखा है। इसके अलावा अपने पत्र में श्री ठाकुर ने 12947-12948 पटना अहमदाबाद एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन बरौनी से वाया समस्तीपुर चलाने, 12211-12212 मुजफ्फरपुर आनंद विहार गरीब रथ को समस्तीपुर से प्रतिदिन चलाने, 15027-15028 मौर्य एक्सप्रेस, 18181-18182 टाटा-थावे एक्सप्रेस, 13419-13420 मुजफरपुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 13225-13226 जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिये जाने, तथा मौर्य एक्सप्रेस को बरौनी स्टेशन पर ठहराव के समय को संशोधित करने का आग्रह किया है।





