ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । आसपास की घटनाओं, स्थितियों, परिस्थितियों आदि के संबंध में क्रमबद्ध अध्ययन एवं सिलसिलेवार अवलोकन से इच्छित निष्कर्ष पर पहुंचना ही विज्ञान कहलाता है। आम तौर पर हम अपने दैनिक जीवन में कई बार इस तरह की गतिविधियों में जाने अनजाने शामिल हो जाते हैं, जिन पर हम गौर नहीं करते। और गौर करने से न्यूटन जैसे वैज्ञानिक का जन्म हो जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर भुईंधारा स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में विज्ञान महोत्सव के अवसर पर छात्रों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। शनिवार को शहर के माधुरी चौक स्थित ओबीसी मंडलीय कार्यालय में ओबीसी रेलवे इम्प्लाइज एसोसियेशन के मुख्यालय शाखा का सर्व सम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले मंडल मंत्री महेश कुमार ने मंडल कमीशन के जनक एवं भूतपूर्व मुख्यमंत्री बिहार, बीपी मंडल एवं संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर चंदन कुमार यादव शाखा अध्यक्ष, शशि कुमार शाखा सचिव, शंभू साह शाखा कार्यकारी अध्यक्ष, अजीत कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमरवीर सिंह यादव शाखा उपाध्यक्ष,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। ‘माइक्रोफाइनेंस इंडस्ट्री नेटवर्क द्वारा जिले के पूसा प्रखंड स्थित कैजिया बिशुनपुर गांव में माइक्रो फाइनेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक सोनु कुमार ने लोगों को क्रेडिट रिकॉर्ड (सिबिल) तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण मिलता रहे इसकेलिए अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड आवश्यक है। समय से ऋण चुकाने और केसीसी से समय समय पर लेनदेन करने से क्रेडिट रिकॉर्ड हमेशा अच्छा रहता है।अपने संबोधन में उन्होंने सरकार द्वारा चल रही विभिन्न ऋण योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। अगले 24 घंटों में हल्की वर्षा या बूंदा बूंदी की संभावना को देखते हुए किसान भाई कृषि कार्यों में सर्तकता बरतें। फसलों में कीटनाषक दवाओं का छिड़काव मौसम साफ रहने पर करें। इस अवधि के दौरान सरसों की तैयार फसलों की कटाई सावधानी पूर्वक करें। डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डाॅ गुलाब ने मौसम परिवर्तन के इस समय में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा है कि कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि होने के कारण गेहूं की फसल को नुकसान…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अब ऑन लाईन मार्केटिंग से मशरूम और मशरूम के उत्पादों को जोडने की जरूरत है। इससे मशरूम उत्पादकों को वैश्विक बाजार मिलेगा। साथ ही उनके उत्पादों का समुचित मुल्य भी मिलेगा। जिससे उनकी समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा। एफपीओ माॅड्युल में मशरूम उत्पादन पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए निदेशक अनुसंधान डाॅ अनिल कुमार सिंह ने उक्त बातें कही। स्वागत और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि, आज मशरूम उत्पादन में बिहार पूरे देश में शीर्ष पर है। कभी सिर्फ सर्दियों में या ठंडे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा स्थित पोषक अनाज मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र द्वारा बिहार में मिल्लेट्स की खेती का विस्तार हो और किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए ‘श्री अन्न- बीज से विपणन तक’ विषय पर तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसका उद्देश्य किसानों को मिल्लेट्स की ‘बीज से विपणन’ तक की संपूर्ण तकनीकी जानकारी प्रदान करना है। 2 मार्च 2025 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में, सिवान जिले के 35 किसान भाग ले रहे हैं। अतिथियों के स्वागत और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद विभागाध्यक्ष, सस्य…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर । शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर ने बेस्ट ऑफ द वेस्ट थीम पर भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। जिसमें कक्षा एक्सप्लोरर से लेकर 9वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता का अद्भुत परिचय दिया। इस अवसर पर स्वागत सम्मान के बाद आगत अतिथियों ने करतल ध्वनि के बीच प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। तदुपरान्त मुख्य अतिथि डीपीओ, नमामि गंगे, नीरजेश कुमार, तथा विशिष्ट अतिथि नगर आयुक्त, ताजपुर नगर परिषद सचिन कुमार एवं अतिथियों ने एक-एक प्रोजेक्ट्स का अवलोकन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/शिवाजीनगर । शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका के माध्यम से प्लस टू उच्च विद्यालय प्रखंड शिवाजी नगर में एकदिवसीय रोजगार सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में शिव शक्ति एग्रीटेक लिमिटेड हैदराबार सहित कुल 17 नियोक्ता कंपनियों के प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रियंका कुमारी, जिला रोजगार प्रबंधक रितेश सुमुख, प्रबंधक सामाजिक विकास सैयद मोहम्मद हसनैन, संचार प्रबंधक संतोष कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबन्धक नीतू कुमारी, प्रशिक्षण पदाधिकारी रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । अगले 5 दिनों में तापमान बढने और सुबह में गुलाबी ठंड के अहसास का सिलसिला जारी रहेगा। इसी बीच अगामी 24 घंटे में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी होने की भी संभावना है। इस बाबत डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से मौसम परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 05 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विछोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटों में आसमान में गरजवाले बादलों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर शहर के मुक्तापुर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में विज्ञान के प्रति जागरूकता और रुचि पैदा करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यालय के प्रिंसिपल जी.एन. झा ने देश में वैज्ञानिक उन्नति, इसका महत्व और इसका समाज पर प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को विज्ञान के प्रति उत्साह और नये-नये प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विज्ञान सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, यह हमारे रोजमर्रा…