समस्तीपुर । जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर कमला गांव निवासी, समाजसेवी भाई राजू सहनी ने एक बार फिर जरूरत मंद की मदद कर अपने समाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह उजियारपुर प्रखंड स्थित रायपुर पंचायत के उजियारपुर में खाना बनाने के दौरान सिलेण्डर लीकेज होने से आग लग गयी। जिसमें विशुन देव महतो व उनके दोनों बेटे हरिवंश कुमार तथा शत्रुघ्न कुमार का घर एवं घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान खाना बना रही महिला पूजा कुमारी सामान को बचाने के क्रम में झुलस गयी। जिन्हें…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/रोसडा । यूआर कॉलेज, रोसड़ा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ घनश्याम राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा परिसर में साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ राय ने कहा कि इसबार राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का थीम है, विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल, उद्योगों और समाज में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह हमें सामुहिक जिम्मेदारी की याद दिलाता है। डाॅ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक निजी कार्यक्रम के दौरान धरमपुर चकनूर रोड स्थित अपने पुराने साथी के यहां पहुंचे। इस अवसर पर उनके अगवानी के लिए समस्तीपुर मेयर अनीता राम समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। जहां महापौर ने उनक पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान महामहिम ने अपने पुराने परिचित और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में सहपाठी रह चुके स्वर्गीय प्रोफेसर मसरूर अहमद के परिजनो से मुलाकात की। ज्ञात हो स्वर्गीय प्रोफेसर मसरूर अहमद साहब बिरौली कॉलेज के प्रोफेसर रह चुके हैं। वर्ष 2019 में उनका निधन हो गया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । बिहार में शराब बंदी लागू है। फिर भी शराब कारोबारियों की हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही। हलाकि शराब कारोबारियों के खिलाफ माननीय अदालत की सख्ती का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को संजय कुमार द्वितीय विशेष न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम न्यायालय संख्या 02 ने उत्पाद वाद संख्या 488 वर्ष 2019 की सुनवाई पूरी करते हुए उसमें बनाए गए अभियुक्त बसराज पासवान पिता स्वर्गीय पलक पासवान निवासी ग्राम बलुआही वार्ड संख्या 10 थाना मोहद्दीनगर जिला समस्तीपुर को धारा अंतर्गत 30 ंमे बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 में दोष सिद्ध करते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । सोमवार को एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का 10वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पधारे महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात, एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंध निदेशक एस.के. मंडल, सचिव मोनी रानी एवं उपस्थित सांसदों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। संस्था के परंपरा के अनुसार, राष्ट्रगान के बाद, संस्थान के निदेशक, सचिव के अलावा राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, स्थानीय सांसद शाम्भवी चौधरी, महाराजगंज सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल, सीतामढ़ी सांसद देवेशचंद्र ठाकुर के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । मनुष्य का जीवन एक जीवन्त पाठशाला है। जिसमें वह प्रतिदिन परीक्षा देता है और प्रति दिन कुछ सीखता है। कुछ समय से सीखता है कुछ दूसरों से। एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के 10वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर समस्तीपुर पधारे मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने छात्र-छात्राओं के साथ मन की बात साझा करते हुए उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान आवश्यक है और ध्यान के लिए एकाग्रता, जो शांत वातावरण में ही संभव है। इसी कारण प्राचीन काल में शिक्षण संस्थान दूर-दराज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क सुभाष चन्द्र कुमार समस्तीपुर/पूसा। रंगीन मछलियों के इस प्रशिक्षण से सजावटी मछलियों के रोजगार से सीधे जुड़कर युवा अपने कैरियर को नई उंचाई दे सकते है। यह कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय के मात्स्यिकी महाविद्यालय सभागार में संपन्न रंगीन मछली के उत्पादन, मत्स्यपालन, प्रसंस्करण व संवर्धन विषयक छह दिवसीय तीन प्रशिक्षण के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव ने उक्त बातें कही। उन्होने कहा कि रंगीन मछलियों के पालन एवं प्रजनन में प्रबंधन महत्वपूर्ण है। जिससे मत्स्यपालक कम जगह एवं लगभग…
समस्तीपुर। डिजिटल इंडिया में ठगी के नये नये तरीके ईजाद हो गये हैं। जिन्हें साइबर फ्रॉड नाम दिया गया और इस पर अंकुश लगाने केलिए साइबर थाना बना दिया गया।किन्तु इस तरह के मामले में एफआईआर दर्ज कराने में पीड़ित को लोहे के चने चबाने पडते हैं। महीनों साइबर थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस मामला दर्ज नहीं करती है। यहां तक कि पीडित को प्राथमिकी दर्ज कराने केलिए मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करानी पडती है। वहां से निर्देश मिलने के बाद ही पुलिस एफआईआर दर्ज करती है। ऐसे एक नहीं कई मामले हैं, जिसमें पुलिस ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क सुभाष चन्द्र कुमार समस्तीपुर/पूसा। डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय के अधीनस्थ मात्स्यिकी महाविद्यालय के सभागार में कुलपति डॉ पुण्यव्रत सुविमलेन्दु पाण्डेय के निर्देशन में मत्स्यपालन, उत्पादों का निर्माण एवं रंगीन मछली पालन विषय पर आधारित तीन प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए मात्स्यिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रशिक्षुओं को मत्स्यपालन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थी से आह्वान किया कि मत्स्यपालन अवश्य करें व समाज में अन्य लोगों को भी मत्स्य पालन हेतु प्रेरित करें। मुख्य अतिथि शश्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सह जलवायु परिवर्तन पर उच्च…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पूसा । पूसा थाना क्षेत्र में विगत कुछ हफ्तों से चोरों की सक्रियता बढ गई है। अभी औद्योगिक उच्च विद्यालय में चोरी का मामला ठंडा भी नहीं पड़ था कि एक और स्कूल पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। ताजा मामला जिले के पूसा थाना क्षेत्र के पूसा ताजपुर मुख्य सड़क पर दिघरा पंचायत के कल्याणपुर गौरा स्थित ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल का है। जहां शुक्रवार की रात चोरों ने ताला काट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विद्यालय के संचालक विभूति कुमार ने बताया कि विद्यालय के कंप्यूटर लैब में लगे चार कंप्यूटर सेट,…