
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
दलसिंहसराय। पिछले दिनो चोरी हुए अष्टधातु की मूर्ति के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गादो बाजिदपुर स्थित श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर से पिछले 29-30 की रात्रि में श्री राम, मां जानकी एबं ललक्ष्मण जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी थी।




इस सम्बन्ध में मंदिर के पुजारी जितेंद्र कुमार झा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिबेक कुमार शर्मा के नेत्तृत्व में तकनीकी अनुसंधान एबं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना में संलिप्त कुल चार अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही कांड में चुराई गयी एक अष्टधातु की मूर्ति भी बरामद की गई है। शेष मूर्तियों की बरामदगी एवं कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।




दलसिंहसराय थाना परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए एसडीपीओ श्री शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बिनोद कुमार स्किन ब्रह्मपुरा, नजरुल अमीन उर्फ राजू साकिन शादापुर वार्ड 33, थाना काजी मोहम्मदपुर, मो फिरोज साकिन बनारस बैंक चौक कमरा, थाना सिकंदरपुर, मो सलाउद्दीन साकिन सैय्यद कोलोनी थाना मिठनपुरा शामिल है।



इनके पास से कांड में चुराई गयी एक अष्ट धातु की मूर्ति दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त एक चार चक्का ग्रे कार भी बरामद किया गया है। छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष इरशाद आलम, पुअनि रणजीत कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता पुअनि अन्नू सिंह, पुअनि अमित कुमार डीआई यू शाखा समस्तीपुर सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

