ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के विद्यापति सभागार में भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी का तीन दिवसीय प्लैटिनम जुबली कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से देश रत्न डाॅ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के बाद कुलगीत के प्रसारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तदुपरांत अतिथियों का मिथिला की परंपरा के अनुसार शाॅल, पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत अभिनंदन किया गया। काॅलेज आफ बेसिक साइंस के डीन डॉ अमरेश चंद्रा ने स्वागत संबोधन के दौरान कांफ्रेंस के मूल उद्देश्यों के बारे…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली परिसर में पुर्वा अर्जीत ज्ञान प्रमाणन के तहत मधुमक्खी पालन विषय पर आधारित दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण में 30 युवा प्रशिक्षु हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर केवीके प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डॉ आरके तिवारी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला में मधुमक्खी पालन का विकास करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से किसानों को मधुमक्खी पालन व शहद उत्पादन में मदद मिलेगा। जिससे प्रशिक्षु मधुमक्खी पालन कर अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । बिहार दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रूपनारायण पुर, बेला में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस हेल्थ कैंप में लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से निःशुल्क प्रदान की जाएंगी। उक्त जानकारी देते हुए रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रोटेरियन डाॅ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हेल्थ कैंप के माध्यम से स्थानीय लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। जिसमें लोगों को निःशुल्क न्यूरोपैथी जांच, सुगर जांच, मास डेंसिटी जांच, रक्त परीक्षण किया जायेगा।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिला निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व सचिवों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर आपके साथ बैठक कर आवश्यक जानकारियां साझा की जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर किए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत जोड़े गये, विलोपित किए गए एवं संशोधन किए गए निर्वाचकों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बाबा केवल धाम राजकीय मेला क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसकेलिए पूरे मेला क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है। पूरा मेरा परिसर सीसी कैमरे की जद में रहेगा। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बुधवार को बाबा केवल राजकीय रामनवमी मेला की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में उक्त बातें कहीं। बाबा केवल स्थान पर्यटक भवन में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने पेय जल, बिजली, यातायात, सुरक्षा बल, वाचिंग टावर, शौचालय, सफाई, बैरिकेडिंग, ड्रौप गेट सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र की सुव्यवस्था आदि का विशेष रूप से निर्देश दिया।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2025 को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06ः00 बजे से रात्रि 22ः00 बजे तक 16 घंटे का विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 205 टिकट जांचकर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल जवानों कु विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान बिना…
समस्तीपुर । सोमवार शाम नशे में हंगामा करने से मना किए जाने पर गोलीबारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। घटना दिलीप पासवान के घर के पास आरोपी सुमन साह एवं एक अन्य अपराधकर्मी द्वारा कारित की गई। इस घटना में गांधी चौक स्थित संजय सिंह के घर से गाय दुहकर अपने घर जा रहे मनोज कुमार सिंह उर्फ अकलू पिता स्व० रामलखन सिंह सा०-विशनपुर बथुआ वार्ड-01, थाना-पूसा को पैर एवं चन्द्रमा देवी को हाथ में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर पूसा थानाध्यक्ष ने तत्काल अस्पताल पहुँचकर पीडित के फर्दबयान लिया। उसके आधार पर मामला दर्ज…
समस्तीपुर । 22 मार्च के आसपास गरज वाले बादलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ओला वृष्टि के आसार भी हैं। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 19-23 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है।…
ओईनी । एक संगीतज्ञ व कलाकार होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता भी थे केदार जी। खास कर जरूरतमंद गरीबों के प्रति वे बेहद संवेदनशील थे। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक सह समाजसेवी आशुतोष कुमार झा उर्फ केदार झा के निधन की जानकारी मिलने पर गोपालपुर पधारे सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वे कई बार जरूरतमंद लोगों की मदद केलिए मुझसे मिले थे। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। बताते चलें कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पूसा पधारे सोमवार की देर शाम पूसा जाने के क्रम में श्री हजारी गोपालपुर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। संभल के बहाने पूरे देश को दंगे की आग में झोंक देने की बड़ गहरी साजिश थी। जिसे भारतवासियों ने अपनी बुद्धि कौशल से विफल कर दिया और साबित कर दिया कि फिरकापरस्त फासीवादी ताकतों में इतना भी दम नहीं जो झूठा अफवाह फैला कर भारतीयता और हिन्दुस्तानियत को लहुलुहान कर दे। उक्त बातें भाकपा माले नेता अमित कुमार से सोमवार को संवाददाता से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पूरा प्रशासन और गोदी मीडिया ने शुक्रवार को ही होली होने की बात कर देश में कपोल कल्पित तनाव का…