
ओईनी । एक संगीतज्ञ व कलाकार होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता भी थे केदार जी। खास कर जरूरतमंद गरीबों के प्रति वे बेहद संवेदनशील थे। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक सह समाजसेवी आशुतोष कुमार झा उर्फ केदार झा के निधन की जानकारी मिलने पर गोपालपुर पधारे सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वे कई बार जरूरतमंद लोगों की मदद केलिए मुझसे मिले थे। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं।
बताते चलें कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पूसा पधारे सोमवार की देर शाम पूसा जाने के क्रम में श्री हजारी गोपालपुर पधारे थे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाते हुए सांत्वना दी।
इस अवसर पर पुर्व जिला पार्षद सह पुर्व प्रखण्ड प्रमुख भाजपा जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ संजय कुमार सिंह, योगेन्द्र झा, सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।