समस्तीपुर । निहारिका ने बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन, पटना द्वारा आयोजित ब्लॉक होर्टिकल्चर ऑफिसर (प्रखंड उद्यान पदाधिकारी) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपेक्षित आहर्ता हासिल कर लिया है। इससे परिजनो में हर्ष का माहौल है। इस चयन से निहारिका ने अपनी योग्यता एवं संकल्प शक्ति का सशक्त परिचय दिया है। उनकी इस सफलता पर उनके सगे-संबंधी एवं मुहल्ले के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी हैं। बताते चलें कि सहायक शिक्षिका, राजकीय मध्य विद्यालय, जितवारपुर रेलवे कालोनी, समस्तीपुर डाॅ अनिता कुमारी, एवं प्रिंसिपल जी. एम. आर. डी. कॉलेज मोहनपुर, समस्तीपुर प्रोफेसर डाॅ कुशेश्वर यादव, की…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। शहर के काशीपुर स्थित जिला चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में होली मिलन समारोह 2025 का रंगारंग आयोजन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष ए.के. लाल ने जिले भर से आए चित्रांशों एवं अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। केशव प्रसाद ने कहा कि होली परस्पर प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। चित्रांश परिवार सदियों से समाज में भाईचारा और सौहार्द के लिए काम करता रहा है और आगे भी काम करते रहेगा । वहीं चित्रगुप्त मंदिर समिति के संरक्षक ईo सुबोध कुमार सिन्हा ने कहा कि चित्रांश अब…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। शहर के ताजपुर रोड, स्थित समता सदन में वरिष्ठ अधिवक्ता शिवचंद्र प्र राजगृहार की अध्यक्षता में होली-मिलन समारोह “रंग-भंग-उमंग भौजी के संग” कार्यक्रम के रूप में अनोखे अंदाज में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिवक्ता समदर्शी राजगृहार को “रंगा सियार ” की उपाधि और शिक्षाविद डॉ परमानन्द लाभ की रचना “कहू कोन अन्हेर भेलै होली मे ” का लोकार्पण विशेष आनंददायक पल रहे। मुख्य अतिथि कुसुम पाण्डेय स्मृति साहित्य सेवा संस्थान के सचिव शिवेन्द्र पाण्डेय मौजूद थे। कार्यक्रम का आरंभ डॉ रामसूरत और राजकुमार चौधरी के होली गीत से हुआ। इसके पुर्व प्रवीण कुमार चुन्नू के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा, जागरूकता और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1975 में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का निर्णय लिया था। तब से इसे दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार व्यक्त करते हुए महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों और कठिनाइयों को याद करने के लिए एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डाॅ राय ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पटना। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना नगर स्वच्छता जागरूकता टीम ने जेडी विमेंस कॉलेज में महिला दिवस सह स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद पटना नगर निगम की जनसंपर्क अधिकारी श्वेता भास्कर ने सभी उपस्थित लोगों को क्यूआर कोड स्कैन कर स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेने के संबंध में जरूरी जानकारी दी। इस अवसर पर पटना नगर निगम स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर और लोक गायिका डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने गीत गाकर लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क पटना। प्राचीन कला केंद्र चंडीगढ एवं कला, संस्कृति और युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बसंतोत्सव का शनिवार को भारतीय नृत्य कला मंदिर के हरि उप्पल ऑडिटोरियम में भव्य समापन हुआ। जिसमें केन्द्र के छात्राओं के नृत्य इंदौर से आयी शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी गायन तथा पटना की सुप्रसिद्ध सरोद वादक रीता दास की प्रस्तुतियों से संगीत का सम्पूर्ण स्दवरूप साकार हुआ। जिसका दर्शकों ने जम कर लुत्फ उठाया। बसंतोत्सव के दूसरे और अंतिम दिन सबसे पहले प्राचीन कला केंद्र के सचिव सजल कौसर ने पारम्परिक दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। …
ओईनी न्यूजनेटवर्क। उजियारपुर । एक कहावत है कि, “अगर नसीब में अच्छा होना लिखा हो तो, कोई रोक नहीं सकता। यह कहावत उजियारपुर प्रखंड के लखनीपुर महेशपट्टी में सच साबित होती दिखी। जहां आर्थिक तंगी के कारण गांव की एक बेटी की शादी में आ रही परेशानी को दूर कर, समाजसेवी राजू सहनी ने उस बच्ची की शादी धूमधाम से करा दिया। और शादी से 12 घंटा पहले उक्त बच्ची के घर शादी का जोड़ा, चुनरी, श्रृंगार का सारा सामान व शादी में दुल्हे के साथ आने वाले बारातियों के खाने पीने का सामान आदि उपलब्ध करा दिया। शादी से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना । शास्त्रीय संगीत हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मुझे यह देख कर खुशी हो रही है कि इस सांस्कृतिक परंपरा के संरक्षण व संवर्धन केलिए समर्पित प्राचीन कला केन्द्र और कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बसंतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बातें बिहार के कला संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद ने शुक्रवार को शहर के भारतीय नृत्य कला मंदिर में आयोजित बसंतोत्सव के उद्घाटन संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कला संस्कृति विभाग इस तरह के आयोजन के माध्यम से प्रतिभावान कलाकारों को प्रोत्साहित करती रहती है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । मार्च का महीना दंत चिकित्सक समुदाय का महीना है। क्योंकि हर साल इस महीने में हम राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस (6 मार्च) मनाते हैं और पूरे सप्ताह (7-13 मार्च, 2021) दंत चिकित्सा सहायकों के योगदान को याद कर उनका सम्मान व धन्यवाद करते हैं। क्योंकि वे हमें दांतों की अच्छी देखभाल करने में मदद करते हैं। उक्त बातें अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने उपस्थित मरीजों व चिकित्सा कर्मियों से कही। डॉ ज्ञानेंद्र ने कहा कि दांत मनुष्य के व्यक्तित्व का बेहद महत्वपूर्ण अंग हैं। दंत चिकित्सकों की मदद से ही लोगों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री माननीय सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा में अब तक का सबसे बड़ बजट 2025/26 पेश किया है। जिसमें उन्होंने 316895 करोड़ का प्रावधान किया है। जिले के हसनपुर विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सह हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाषचंद्र यादव ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि यह पूर्व के बजट से लगभग 38000 करोड़ अधिक है। इस बजट में आधारभूत संरचना पर काफी जोर दिया गया है, क्योंकि इसमें रोजगार और विकास को बढ़ावा देने, पथ निर्माण के लिए 17908 करोड़, शिक्षा के लिए…