Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क  समस्तीपुर । निजी विवाद को लेकर घटी छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो जिले में विविध रंगों व व्यंजनों के साथ मस्ती का पारंपरिक महोत्सव होली के मौके पर दोनो दिन हमेशा की तरह उत्साह और उमंग सिर चढ कर बोला। क्या बच्चे, क्या बूढे क्या जवान, हर तरफ ढोलक और डफली की थाप पर गूंज रहे होली गीतों के संग लोग झूमते नाचते देखे गये। कुल मिला कर हर्षोल्लास भरे माहौल में होली का त्योहार संपन्न हो गया। जगह जगह लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते दिखे। बताते चलें कि गेंहूं की फसल तैयार होने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर। होली के उमंग के बीच जिले के मोहनपुर थानान्तर्गत आज शुक्रवार की शाम गोलीबारी की घटना घटित हुई है। इस घटना में दो व्यक्ति के जख्मी होने की खबर है। जख्मी व्यक्ति की पहचान 1. पप्पु राय पे०-स्व० सुखदेव राय 2. दिलिप राय पे०- स्व० श्यामबाबु राय दोनों ग्राम-चपरा दक्षिणी डूमरी थाना मोहनपुर जिला-समस्तीपुर के रूप में की गई है। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में घटना का कारण पुरानी रंजीश बताया गया है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को एक भोज में महेश राय (वर्तमान मुखिया) पे० रामदेव राय 2.…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक युवक की बाइक का संतुलन बिगड़ने से तत्काल मौत हो गयी। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के ही धनहर निवासी सत्तो राय के 24 वर्षीय पुत्र संजन कुमार के रूप में हुई है। इस बाबत मिली जानकारी के मुताबिक मृतक किशनपुर रेलवे स्टेशन के पास अपना जय माता दी बेकरी का दुकान चलाता था। शुक्रवार को दुकान पर ही होली खेलकर वह बाइक से घर जा रहा था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक दुकान से टकरा कर गिर गया।…

Read More

समस्तीपुर। जिला के राष्ट्रीय सेवा योजना और पूर्ववर्ती एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित “द उम्मीद” सामाजिक संस्था के मिशन शिक्षा दान के तहत स्लम बस्तियों में संचालित नि:शुल्क द उम्मीद पाठशाला के सभी केंद्र के बच्चों के बीच हैप्पी होली किट का वितरण किया गया। किट में नये वस्त्र, गुलाल, मिठाई और होली सामग्री शामिल थे। इस क्रम में दलसिंहसराय प्रखंड में द उम्मीद की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में, सरायरंजन ब्लॉक में विजय, मोरवा में अभिषेक, शिभम, कल्याणपुर में कुमकुम के नेतृत्व में वितरण किया गया। समस्तीपुर नगर निगम के माल गोदाम चौक पर स्थित द उम्मीद के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। दलसिंहसराय। पिछले दिनो चोरी हुए अष्टधातु की मूर्ति के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि, दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गादो बाजिदपुर स्थित श्री राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर से पिछले 29-30 की रात्रि में श्री राम, मां जानकी एबं ललक्ष्मण जी की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गयी थी। इस सम्बन्ध में मंदिर के पुजारी जितेंद्र कुमार झा के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिबेक कुमार शर्मा के नेत्तृत्व में…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क  समस्तीपुर । बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में रंग खेले, होली आज अवध में खेले सिया रघुवीर आदि सहित विविध मधुर श्रृंगारिक गीतों से धोबगामा गांव झूम उठा। अवसर था जिले के पूसा प्रखण्ड स्थित धोबगामा में जगमोहन विद्यापति काॅलेज ऑफ आर्ट एण्ड टेक्नोलाॅजी के संरक्षक वरिय अधिवक्ता अरूण कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित होली मिलन समारोह का। इस अवसर पर सर्व प्रथम उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर तथा गले लगा कर होली की बधाई दी। तदुपरांत आकाशवाणी, दूरदर्शन के ख्यातिलब्ध कलाकार श्याम मोहन मिश्र, सहित विभिन्न गायकों ने विविध होली गीतों से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर । होलीका दहन हमें यह याद दिलाता है कि अच्छाई की हमेशा जीत होती है और बुराई का अंत होता है। यह त्योहार हमें अपने मन से नफरत, गुस्सा और गलत सोच को मिटाकर प्रेम, भाईचारे और अच्छे विचारों को अपनाने की सीख देता है। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने उक्त बातें गुरूवार को होलिका दहन के अवसर पर जारी अपने बधाई संदेश में कही है। अपने संदेश में होली को सनातन धर्म का लोकप्रिय पौराणिक त्योहार बताते हुए उन्होंने कहा है कि इस पावन अवसर पर, हम सब मिलकर यह…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क  समस्तीपुर । लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन की चेयरमैन मोनी रानी ने होली के उल्लासपूर्ण अवसर पर सभी कर्मचारियों, छात्रों सहित समस्त बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा, कि होली रंगों का त्योहार है, जो हमें आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। यह वह समय है जब हम अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट हो कर खुशियां मनाते हैं। श्रीमति रानी ने सभी को त्योहार के दौरान सावधानी बरतने की भी अपील की और कहा, हमें इस मौके पर समाजिक जिम्मेदारी का ध्यान रखते हुए और पर्यावरण की सुरक्षा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  समस्तीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज मंडल के ललित कला केंद्र में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक इंदु रानी दुबे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता, महिला कल्याण संगठन समस्तीपुर की अध्यक्ष विनीता श्रीवास्तव ने की । इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनन्या स्मृति की सौम्य व गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा ठाकुर एवं मधुबनी पेंटिंग कलाकार विनीता झा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । यूं तो होली में हुडदंगियों पर लगाम लगाये रखने केलिए होली में पुलिस सदैव सतर्क व चौकस रही है। मगर आज तक के इतिहास में पहली बार है कि समस्तीपुर में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर है। आलम यह है कि जिले भर में लगभग 300 से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। अन्य जगहों से भी पुलिस के जवान बुलाये गये हैं। बुधवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे जवानों ने पुलिस लाइन में योगदान दिया। इस दौरान एसपी अशोक मिश्रा की मौजूदगी में लाइन…

Read More