
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। पत्रकार से काम के प्रति धैर्य, समर्पण, प्रतिबद्धता और जुनून सीखने की आवश्यकता है। आंधी, पानी, धूप, ठंड किसी भी परिस्थिति में कार्यक्रम या घटनास्थल पर इनकी मौजूदगी सारी कहानी कहती है। जिले के मोहनपुर स्थित जीएमआरडी महाविद्यालय में आयोजित पत्रकारिता- संवाद सह पूर्व छात्र समागम विषयक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) कुशेश्वर यादव ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि इसी कारण समाज और सरकार के बीच की कड़ी इन पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाता है।

इसके पुर्व प्राचार्य डाॅ यादव के नेतृत्व में मंचासीन प्राध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरान्त प्रधानाचार्य ने पत्रकारों व पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं को शॉल व डायरी से सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. यादव ने कहा विद्यार्थी हमारे संस्थान की संपति है। 75 प्रतिशत उपस्थिति महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी विषय में एक भी छात्र के उपस्थित रहने पर कक्षा संचालित होगी।

बताते चलें कि उक्त कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों व छात्र – छात्राओं को परिसर में उपस्थिति की पुनर्स्थापन व कैंपस लाइव पर पहल किया गया है। इस क्रम में डॉ.लक्ष्मण यादव ने मीडिया बन्धुओं का परिचय कराते हुए इनकी समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में देश को मजबूत करते हैं।

छात्र प्रेरणा की कड़ी में पत्रकारों और नवनियुक्त शिक्षकों ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा नियमित रूप से वर्ग करने के लिए प्रेरित किया। इस कड़ी में पत्रकार राजीव वर्मा ने कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास हेतु धन्यवाद दिया।

अमित कुमार ने छात्रों को कॉलेज में नियमित शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। पत्रकार रवि कुमार ने छात्रों के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। बदरुद्दीन जमाँ ने कहा कि उक्त कार्यक्रम से पत्रकारों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने इस कार्यक्रम की सराहना की और छात्रों को भी नियमित उपस्थिति हेतु प्रेरित किया।


इसी तरह बीपीएससी से चयनित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार राय, जितेंद्र कुमार राय, प्रेम कुमार, मधु कुमारी, मनोरमा कुमारी, मो.अरमान और सोनी कुमारी ने भी छात्राओं को नियमित रूप से काॅलेज आने के लिए प्रेरित किया और इस कार्यक्रम की भरपूर सराहना की।


मुख्य अतिथि प्रो.रामागर प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को रोजगारोन्मुख व समाजोपयोगी बनने के लिए सार्थक व महत्वपूर्ण प्रयास पर बल दिया।मंच संचालन डॉ गौतम कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ संतोष कुमार द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में डॉ संतोष कुमार ,डॉ लक्ष्मण यादव डॉ दिनेश प्रसाद ,डॉ सूर्य प्रताप, श्री सुनील कुमार पासवान, श्री अभय कुमार, डॉ अर्चना कुमार, डॉ चंदन कुमार सिन्हा,डॉ जितेंद्र पांडे,डॉ महेश्वरी चैधरी ,डॉ मुमताज, रघुवीर, संजय, पिंटू, विभा,गणेश ,प्रवीण व आकाश उपस्थित हुए।

