
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 7 अप्रैल से शुरू हो कर 9 अप्रैल संपन्न होगा। शहर के श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर परिसर में सुनील अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में उक्त आशय का निर्णय लिया गया।मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार






7 अप्रैल को अखंड ज्योति पाठ से वार्षिकोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान पाठ वाचिका कनिका खन्ना की टीम नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी। अगले दिन 8 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे श्री श्याम निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भव्य झांकियों से सजी यह निशान यात्रा पूरे शहर का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न होगी। 8 अप्रैल को ही शाम में श्याम भजनामृत वर्षा होगी। जो 9 अप्रैल को शाम 4 बजे तक चलेगी। तदुपरांत फूलों की होली के साथ समारोह संपन्न होगा।




उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध गायक कन्हैया झा, श्याम अग्रवाल, यदुवंशी ब्रदर्स, राहुल सोनी और मिताली अरोड़ा की टीम का भजन समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। बैठक में सचिव निर्मल केडिया, मनीष अग्रवाल, महेंद्र केडिया, मनोज कावरा भरत पालीवाल, विनोद अग्रवाल, दीपू जालान, आनंद संथालिया, सत्याप्रकाश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, आदि उपस्थित थे।



