Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिला निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों व सचिवों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जिले में निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित अंतराल पर आपके साथ बैठक कर आवश्यक जानकारियां साझा की जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने अर्हता तिथि 01.01.2025 के आधार पर किए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत जोड़े गये, विलोपित किए गए एवं संशोधन किए गए निर्वाचकों के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बाबा केवल धाम राजकीय मेला क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसकेलिए पूरे मेला क्षेत्र को सात सेक्टर में बांटा गया है। पूरा मेरा परिसर सीसी कैमरे की जद में रहेगा। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बुधवार को बाबा केवल राजकीय रामनवमी मेला की सफलता को लेकर आयोजित बैठक में उक्त बातें कहीं। बाबा केवल स्थान पर्यटक भवन में आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने पेय जल, बिजली, यातायात, सुरक्षा बल, वाचिंग टावर, शौचालय, सफाई, बैरिकेडिंग, ड्रौप गेट सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र की सुव्यवस्था आदि का विशेष रूप से निर्देश दिया।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके। इसी क्रम में दिनांक 18 मार्च 2025 को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06ः00 बजे से रात्रि 22ः00 बजे तक 16 घंटे का विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 205 टिकट जांचकर्मी एवं रेलवे सुरक्षा बल जवानों कु विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई। अभियान के दौरान बिना…

Read More

समस्तीपुर । सोमवार शाम नशे में हंगामा करने से मना किए जाने पर गोलीबारी किए जाने का मामला प्रकाश में आया था। घटना दिलीप पासवान के घर के पास आरोपी सुमन साह एवं एक अन्य अपराधकर्मी द्वारा कारित की गई। इस घटना में गांधी चौक स्थित संजय सिंह के घर से गाय दुहकर अपने घर जा रहे मनोज कुमार सिंह उर्फ अकलू पिता स्व० रामलखन सिंह सा०-विशनपुर बथुआ वार्ड-01, थाना-पूसा को पैर एवं चन्द्रमा देवी को हाथ में गोली लगी थी। घटना की सूचना मिलने पर पूसा थानाध्यक्ष ने तत्काल अस्पताल पहुँचकर पीडित के फर्दबयान लिया। उसके आधार पर मामला दर्ज…

Read More

समस्तीपुर । 22 मार्च के आसपास गरज वाले बादलों के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान ओला वृष्टि के आसार भी हैं। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 19-23 मार्च, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अनुकूल मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से 22 मार्च के आसपास उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादल बनने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हो सकती है। वर्षा के समय तेज हवा बह सकती है।…

Read More

ओईनी । एक संगीतज्ञ व कलाकार होने के साथ-साथ एक जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता भी थे केदार जी। खास कर जरूरतमंद गरीबों के प्रति वे बेहद संवेदनशील थे। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध गायक सह समाजसेवी आशुतोष कुमार झा उर्फ केदार झा के निधन की जानकारी मिलने पर गोपालपुर पधारे सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वे कई बार जरूरतमंद लोगों की मदद केलिए मुझसे मिले थे। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। बताते चलें कि एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पूसा पधारे सोमवार की देर शाम पूसा जाने के क्रम में श्री हजारी गोपालपुर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। संभल के बहाने पूरे देश को दंगे की आग में झोंक देने की बड़  गहरी साजिश थी। जिसे भारतवासियों ने अपनी बुद्धि कौशल से विफल कर दिया और साबित कर दिया कि फिरकापरस्त फासीवादी ताकतों में इतना भी दम नहीं जो झूठा अफवाह फैला कर भारतीयता और हिन्दुस्तानियत को लहुलुहान कर दे। उक्त बातें भाकपा माले नेता अमित कुमार से सोमवार को संवाददाता से संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर पूरा प्रशासन और गोदी मीडिया ने शुक्रवार को ही होली होने की बात कर देश में कपोल कल्पित तनाव का…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  ओईनी । जगमोहन विद्यापति काॅलेज ऑफ आर्ट एण्ड टेक्नोलॉजी के संस्थापक सदस्य, एवं पंडित जगमोहन झा शिष्य परंपरा के प्रतिनिधि गायक आशुतोष कुमार झा उर्फ केदार झा (55) का रविवार को अकस्मात निधन हो गया। बताया जाता है कि घर के निकट अचानक वे साइकिल से गिर गये थे। जिससे तत्काल उनकी मौत हो गई।  बताते चलें कि पंडित ध्रुपद अंग की ख्याल गायकी के लिए प्रसिद्ध पंडित जगमोहन झा पंचगछिया घराने के पंडित बालाकांत झा के शिष्य थे। जिन्होंने भारतीय संगीत के प्रचार-प्रसार में जीवन समर्पित कर दिया। उनके द्वारा स्थापित करीब आधे दर्जन से अधिक…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी । पिछले दिनों पूसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह व्यापार मंडल के सदस्य डॉ अशोक कुमार साह का निधन हो गया। वे पिछले कुछ सालों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से कांग्रेस जनों में ही नहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पूसा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधि मंडल उनके आवास पर जाकर उन्हें पार्टी के झंडे में लपेट कर तथा पुष्प अर्पित कर अंतिम विदाई दी और उनके परिजनों को सांत्वना दी। इस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/पूसा । भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसाइटी (आईएसएएस) का 75वां सम्मेलन डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित किया जाएगा। 20 मार्च से 22 मार्च तक चलने वाले इस सम्मेलन के बारे में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडे ने बताया कि, सम्मेलन का विषय “कृषि में डेटा क्रांति – विकसित भारत 2047 के लिए नवाचारी सांख्यिकीय और गणनात्मक विधियाँ” है। इस सम्मेलन का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में डेटा क्रांति के माध्यम से नवाचारी सांख्यिकीय और गणनात्मक विधियों को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि भारतीय कृषि सांख्यिकी सोसायटी की स्थापना देश के प्रथम कृषि मंत्री…

Read More