ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । सोमवार को मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत राज्य के 75 हजार परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में 1155.37 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लीक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया। इस दौरान रोशन कुशवाहा, जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2024-25 में मोरवा प्रखंड के ग्यारह लाभुकों 1. काजल कुमारी, पति दिलीप राय, 2. ममता देवी, पति राम बहल राय, 3. बबिता देवी, पति मोहन कुमार सिंह. 4. कुमारी रूपम, पति राकेश कुमार सिंह, 5. दीपा कुमारी,…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । राज्य योजना के मत्स्य प्रसार योजना अंतर्गत सोमवार को प्रशिक्षण सह प्रत्यक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दरभंगा परिक्षेत्र, दरभंगा के उप-मत्स्य निदेशक कुमार विमल प्रसाद द्वारा किया गया। जिला मत्स्य कार्यालय, समस्तीपुर द्वारा आयोजित कार्यकम में श्री प्रसाद ने कहा कि मौजूदा दौर में मछली पालकों को मछली पालन की नई तकनीक अपनाने और उच्च गुणवत्तापूर्ण अंगुलिका चयन पर ध्यान देने की नितांत आवश्यकता है। जिससे किसानों की आय दुगुनी हो सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय ने कहा कि कृषि के बाद पशुपालन एवं मत्स्य ग्रामीण परिवेश…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिले में इन दिनों आरटीआई लगाकर विभिन्न कार्यालय एवं उनके कर्मियों को बेवजह परेशान करने का सिलसिला चल पडा है। इस संबंध में खेग्रामस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र राय एवं जिला सचिव जीवछ पासवान ने एसडीओ, जिलाधिकारी, डीजीपी, एवं मुख्यमंत्री से समुचित कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में श्री राय ने अपने पत्र में बताया है कि पथ निर्माण विभाग में कार्यरत रामाशीष महतो एवं वारिसनगर के खेग्रामस के निष्कासित प्रखंड सचिव विमल पासवान दोनों व्यक्ति विभिन्न विभागों में सूचना का अधिकार लगाकर विभाग के कर्मी एवं अधिकारियों को परेशान करते रहते हैं। इन्होंने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भोला टाॅकिज गुमटी पर आरओबी निर्माण मामले में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एक तरफ रविवार को सांसद ने धूमधाम से भूमिपूजन कर आरओबी निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। वहीं संवेदक ने मंच से कार्यादेश मिलने के बाद निर्माण आरंभ करने की बात कह कर नये विवाद की जमीन तैयार कर दी। निर्माण स्थल पर निर्माण सामग्री का उपलब्ध नहीं होने से संवेदक के बातों में सच्चाई दिखी। फिर क्या था, कानाफूसी शुरु हो गई। लोग मान बैठे कि यह कार्यारंभ का तामझाम फर्जी और दिखावटी है। भाकपा, राजद, सहित विभिन्न विपक्षी दल इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। बिहार दिवस के शुभ अवसर पर “अप्पन बिहार निपुण बिहार” स्टॉल पर त्रैमासिक ई-बाल पत्रिका “निपुण बालमंच” का निदेशक प्राथमिक शिक्षा के द्वारा भव्य समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। यह पत्रिका शिक्षक व बच्चों को पुर्णतः निःशुल्क उपलब्ध होगी। टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता अररिया जिले के शिक्षक रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक पूर्वी चंपारण जिले के शिक्षक मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी देते हुए बताया कि किशनगंज की शिक्षिका निधि चौधरी द्वारा संपादित और डिज़ाइन की गई “निपुण बालमंच” बिहार के सरकारी विद्यालयों के बच्चों की कविताएँ, कहानियाँ, पेंटिंग्स सहित कई…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित भगवानपुर कमला पंचायत निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू सहनी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम किया है। इस बार उन्नेउन्हों अंगारघाट थाना क्षेत्र के डिहुली गांव में अपनी टीम के लोगों को भेजकर, मृतक कपिल पासवान के पिड़ित परिवार को सहायता पहुंचाई। जिसमें पीड़ित परिवार को करीब 25 – 30 हजार की राशन सामग्री व नगद उपलब्ध कराया है। बताते चलें कि 18 मार्च की दोपहर मृतक कपिल पासवान गांव से सटे बुढ़ी गंडक नदी में स्नान करने गए हुए थे। इसी क्रम में पैर फिसल जाने के कारण …
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के तत्वावधान में, जिले के सिंघिया खुर्द स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, परिसर में, चेयरमैन एस.के. मंडल की अध्यक्षता में नशा उन्मूलन पर सेमिनार सह जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक आकाश कुमार ने कहा कि समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को रोकने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए जागरुकता जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्ति के उपायों…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर। यहां से जाने के बाद स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनें। इसी दृष्टिकोण से बंदियों को विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक प्रशिक्षण दिये जाते हैं। उक्त बातें काराधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से अर्जित ज्ञान का उपयोग कर आप समाज की मुख्य धारा से जुड़ नये सिरे से जीवन प्रारंभ कर सकते हैं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को रोजगार देकर उनका जीवन भी बदल सकते हैं। बताते चलें कि रविवार को मंडल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शनिवार को सांसद शाम्भवी चौधरी द्वारा आयोजित “भोला टाकीज आरओबी निर्माण कार्यारंभ समारोह” के साथ माहौल में हर्ष की जगह क्षोभ और आक्रोश छा गया। दरअसल शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर पुल निर्माण की घोषणा के साथ ही इसका श्रेय लेने की होड लग गयी। सभी जानते हैं स्थानीय विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन के मैराथन प्रयास और पुर्व सांसद प्रिंस राज के निरंतर पत्राचार व स्थानीय लोगों के निरंतर संघर्ष का परिणाम है यह पुल। हलांकि सभी नेता यह भी कहते दिखे कि मैंने अपना दायित्व निभाया, श्रेय लेने में कोई दिलचस्पी नहीं। बहरहाल सांसद…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। पिछले कुछ सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठ रहे हैं। सदन में और सदन के बाहर सार्वजनिक मंचो पर महिलाओं को लेकर अशोभनीय टिप्पणी, राष्ट्रगान के दौरान हंसी मजाक सहित विभिन्न कारणो से वे सुर्खियों में रहते हैं। जन सुराज और मैं खुद पिछले 2 महीने से हर मंच से सरकार से अपील कर रहा हूं कि नीतीश कुमार के मानसिक स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। शनिवार शाम एक निजी परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने उक्त शब्दों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे…